ब्यूरो: ‘द नोबेल स्कूल’ में पेपर बैग मेकिंग और बुकमार्क मेकिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने बहुत ही सुंदर पेपर बैग और बुकमार्क बनाकर सबका मन मोह लिया। इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन गतिविधि शिक्षिकाओं द्वारा किया गया।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन प्रोफेसर सी.एल. कौछड़, स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर कुमार शिव कौछड़, स्कूल के डायरेक्टर सरोज शर्मा और स्कूल की प्रिंसिपल रविंदर कौर उपस्थित रहे।
स्कूल के चेयरमैन सर ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि विद्यार्थियों में रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इसलिए बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए ताकि उनकी प्रतिभा सबके सामने आ सके।