इंटर पॉलिटेक्निक पी.टी.आई. एस. टूर्नामेंट में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर की स्टाफ बैडमिंटन टीम ने लगातार चौथी बार स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया।
यह राज्य स्तरीय टूर्नामेंट 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया गया, जिसमें पंजाब भर के विभिन्न पॉलिटेक्निक कॉलेजों की स्टाफ टीमों ने भाग लिया। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह के मार्गदर्शन में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथी बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
बैडमिंटन स्टाफ टीम में अंकुश शर्मा, साहिल, गौरव, रोहित और गगनदीप शामिल थे, जबकि टीम की अगुवाई अंकुश शर्मा ने की। टीम ने अपनी मेहनत, एकजुटता और खेल के प्रति जुनून
से इतिहास रचा है।
प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने टीम कप्तान और सभी खिलाड़ियों को इस विशेष उपलब्धि के लिए दिल से बधाई दी और उनकी मेहनत व समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने स्टाफ पर गर्व है, विशेष रूप से कप्तान अंकुश शर्मा पर, जिन्होंने घरेलू परिस्थितियों को नज़रअंदाज़ करते हुए इस इवेंट में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने खेल प्रमुख विक्रमजीत सिंह संघोत्रा और उप खेल प्रमुख गगनदीप के महत्वपूर्ण योगदान
की भी प्रशंसा की और कहा कि उनके सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।