






ब्यूरो(गोलमाल न्यूज़): आम आदमी पार्टी के दोआबा मीडिया इंचार्ज तरनदीप सिंह ने कहा कि राजिंदर बेरी और मनोरंजन कालिया जालंधर सेंट्रल के लोगों को घर बैठकर गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की तेज़ रफ़्तार के कारण शहर में नई सड़कों, पार्कों, सफाई प्रणाली और कई नए प्रोजेक्ट तेज़ी से शुरू हुए हैं, लेकिन पुराने नेता केवल बयानबाज़ी करते हुए लोगों के कामों में रुकावटें डालने की कोशिश कर रहे हैं।









