













इसके बाद स्कूल के छात्रों ने शब्द गायन, भाषण ,कविता उच्चारण की, जिससे वातावरण में आध्यात्मिकता और उल्लास का संचार हुआ। इस शुभ अवसर पर स्कूल के चेयरमैन प्रो.सी.एल.कोछड़, स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर कुमार शिव कोछड़, स्कूल के डायरेक्टर मैम सरोज शर्मा ,स्कूल के प्रिंसिपल रविंदर कौर और अध्यापकगण मौजूद थे। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन सर ने सभी विद्यार्थियों को गुरुओं के सिद्धांतों एवं शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया और “नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ जैसी भावनाओं को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि महापुरुषों और महानायकों की कुर्बानी से ही देश का अस्तित्व है। कार्यक्रम की समाप्ति आनंद साहब के पाठ और अरदास के साथ की गई और बाद में बच्चों को कड़ा प्रसाद बांटा गया। इस कार्यक्रम के उपरांत द नोबेल स्कूल की तरफ से करतारपुर में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर लंगर लगाया गया।