Home Education एलपीयू में राज्य स्तरीय फिजियोथेरेपी तकनीक वर्कशाप में दिव्यांग बच्चों के लिए...

एलपीयू में राज्य स्तरीय फिजियोथेरेपी तकनीक वर्कशाप में दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षकों को जानकारी दी गई

– पंजाब भर से 382 से अधिक विशेष शिक्षकों ने फिजियोथेरेपी वर्काशाप में भाग लिया

जालंधर, दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और कल्याण को बढ़ावा देने की एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, पंजाब भर से 382 से अधिक स्पेशल एजुकेटर्स ने उनके कौशल और प्रैक्टिकल नॉलेज को मज़बूत करने के लिए डिज़ाइन की गई फिजियोथेरेपी वर्कशाप में भाग लिया। यह वर्कशाप लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की राष्ट्रीय सेवा योजना और समग्र शिक्षा अभियान, पंजाब के सहयोग से आयोजित की गई थी, जो समावेशी शिक्षा के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह वर्कशाप महानिदेशक स्कूल शिक्षा, अरविंद के.एम. के मार्गदर्शन में आयोजित की गई थी और इसका उद्घाटन एलपीयू के प्रो. वाइस चांसलर डॉ. लोवीराज गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी ममता बजाज और उप-जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) कपूरथला, डॉ. बलविंदर सिंह बट्टू, और एलपीयू के कार्यकारी डीन डॉ. सौरभ लखनपाल ने किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए विशेष फिजियोथेरेपी तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान करना था। इसमें गतिशीलता, विकास और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने के लिए प्रैक्टिकल काम पर ज़ोर दिया गया, साथ ही विकलांग बच्चों की शिक्षा और पुनर्वास में शामिल प्रोफेशनर्लस की क्षमता को भी मज़बूत किया गया।

एलपीयू के विशेषज्ञों ने सेरेब्रल पाल्सी और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी शारीरिक अक्षमताओं को समझने और उनका समाधान करने, ऑटिज़्म और सीखने की अक्षमताओं वाले बच्चों के लिए प्रभावी शिक्षण क्षमता विकसित करने, और लिखने, पकड़ने और अन्य कक्षा गतिविधियों में सहायता के लिए अनुकूली उपकरणों के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर सेशन आयोजित किए। शिक्षकों को मोटर कौशल विकास, दैनिक जीवन की गतिविधियों (एडीएल) की ट्रेनिग, और बाधा-मुक्त स्कूल एंवायरमेंट बनाने के तरीकों का भी प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को ऑर्थोटिक्स, प्रोस्थेटिक्स और आधुनिक टेली-रिहैबिलिटेशन की सहायक भूमिकाओं से भी परिचित कराया।

जिला विशेष शिक्षक गोपाल कृष्ण (रूपनगर), राजू चौधरी (जालंधर) और अर्चना सुमन (कपूरथला) के नेतृत्व में हुए प्रोग्राम ने यह सुनिश्चित किया कि इस का संदेश राज्य के हर कोने तक पहुँचे। कार्यशाला में जिला विशेष शिक्षक (डीएसई), जिला विशेष शिक्षा शिक्षक (डीएसईटी), आईईआरटी कर्मचारी और राज्य मुख्यालय के प्रतिनिधि, जिनमें भानु पौडेल, सहित प्रोफेशनल्स भी शामिल थे।

यह पहल पंजाब के समावेशी शिक्षा ढांचे को एक महत्वपूर्ण मजबूती प्रदान करती है। बड़े पैमाने पर शिक्षकों को सशक्त बनाकर, यह कार्यशाला हजारों दिव्यांग बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि उन्हें वह समर्थन और अवसर प्राप्त हों जिसके वे हकदार हैं। एलपीयू ऐसी पहलों का सक्रिय रूप से समर्थन करता रहा है और दिव्यांग छात्रों के लिए समावेशी शिक्षा और समग्र विकास को आगे बढ़ाने वाले सहयोग के लिए खुला है।