






Home Education सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की अंतर-विद्यालयी खेल प्रतियोगिताएँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं







पिछले तीन दिनों से चल रही ग्रुप की अंतर-विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं में कुल 22 स्कूलों ने भाग लिया। खेलों में बास्केटबॉल, बैडमिंटन, खो-खो, वॉलीबॉल और क्रिकेट की प्रतियोगिताएँ हुईं। टीम ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नियर एनआईटी और रनर-अप ट्रॉफी सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, टांडा को मिली। सभी मुख्य अतिथियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा की तथा उन्हें खेलों का महत्व बताते हुए इसी प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।