Home Crime जालंधर: 13 गिरफ्तार जुआ खेलते जुआरी, लाखों बरामद, पढ़ें व देखें

जालंधर: 13 गिरफ्तार जुआ खेलते जुआरी, लाखों बरामद, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने दीपावली के अवसर पर जुआ खेलते 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। जालंधर पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.48 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई थाना भार्गव कैंप पुलिस टीम ने की है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 1,48,140 रुपए नकद और 104 ताश के पत्ते जब्त किए गए। इन सभी के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत थाना भार्गव कैंप में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान देओल नगर निवासी तजिंदर सिंह, न्यू जालोवाल आबादी निवासी गगनदीप सिंह, बूटा पिंड निवासी थॉमस, चुंगी मोहल्ला निवासी निखिल, लांबड़ा निवासी रोशित, मॉडल हाउस निवासी सागर, बस्ती शेख निवासी अमित, हरमिंदर सिंह, सुमित, उर्मल सिंह, मोहम्मद इमरान, नीरज और अभिदेश के रूप में हुई है।