







अंत में, डेविएट के प्रधानाचार्य डॉ. जगजीत मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि डॉ. नवदीपक संधू और डॉ. राजन शर्मा तथा सभी गणमान्य व्यक्तियों का अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर इस अवसर की शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने संस्थान के साथ खड़े होकर कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी प्रायोजकों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से सभी स्पांसर्स का आभार व्यक्त किया। उन्होंने निर्णायकों राजविंदर कौर, हरप्रीत सिंह और जसवंत सिंह राठौर, संध्या दीवान, संगीता भाटिया और जगपरमप्रीत सिंह कहलों का उनके निर्णय के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने फ्रेशर्स मीट के सफल आयोजन के लिए समन्वयक डॉ. नीरू मल्होत्रा, डॉ. विनय चोपड़ा और जसदीप जौहल का भी धन्यवाद किया।