* एलपीयू में 35,000 से ज़्यादा छात्रों ने भारत की समृद्ध संस्कृति और एंटरप्रिन्योरशिप की भावना का प्रदर्शन किया
जालंधर; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का विशाल वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘वन इंडिया 2025′ विविधता में एकता की भावना का जश्न मनाते हुए भव्यता और बेहतरीन तरीके से साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष के आयोजन का विषय ‘गाथा-ए-भारत: स्मारकों और इतिहास की कथाएँ’ था, जो भारत की गौरवशाली विरासत को परिभाषित करने वाली कहानियों, स्थापत्य कला के चमत्कारों और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। इस दो दिवसीय भव्य आयोजन में 35,000 से ज़्यादा छात्र एक साथ आए, जिन्होंने 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की समृद्ध परंपराओं, कला और संस्कृति को एक ही छत के नीचे प्रदर्शित किया। प्रत्येक राज्य के जीवंत थीम वाले स्टॉलों ने पारंपरिक क्राफ्ट, स्मृति चिन्हों और ट्रडिशन डिशेज के माध्यम से अपने क्षेत्र के सांस्कृतिक सार की झलक पेश की।
ग्रैंड फिनाले में प्रतिभा, ऊर्जा और क्रिएटिविटी का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। वन वर्ल्ड डांस कॉन्सर्ट और ‘झूमोरे – वन इंडिया डांस कॉन्सर्ट’ ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया, जहाँ छात्रों ने पारंपरिक और समकालीन नृत्य शैलियों का शानदार मिश्रण प्रस्तुत किया, जिसमें क्षेत्रीय लोक शैलियों को ग्लोबल संगीत अभिव्यक्तियों के साथ मिक्स कर पेश किया गया। तमिलनाडु और केरल के मनमोहक नृत्यों से लेकर नागालैंड, अरुणाचलप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली के जीवंत प्रदर्शनों तक, प्रत्येक प्रस्तुति भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत बन गई।
वन इंडिया फैशन शो ने ग्लैमर का तड़का लगाया, जहाँ छात्रों ने हर भारतीय राज्य के पारंपरिक परिधानों से प्रेरित शानदार परिधानों में रैंप पर वॉक किया। रंगों, पैटर्न, थीम और क्रिएटिविटी से रैंप जीवंत हो उठा, जिसने विरासत, समकालीन सौंदर्य शास्त्र, पुरानी कथाओं और आधुनिक डिज़ाइन का एक शानदार मिश्रण प्रस्तुत किया।
सांस्कृतिक प्रदर्शनों के अलावा, यह कार्यक्रम एक गतिशील बिजनेस केंद्र के रूप में भी कार्य करता रहा। एलपीयू की एडु-रेवोल्यूशन पहल के तहत, छात्रों ने अपने छोटे व्यवसायों के लिए स्टॉल लगाने के अवसर का लाभ उठाया, जिससे अच्छी-खासी इनकम हुई। इनमें गिफ्ट की दुकाने, फूलों के गुलदस्ते, आर्ट एंड क्रॉफ्ट, ज्यूलरी और मोमबत्ती के स्टॉल, अरुणाचल प्रदेश के अचार जैसे अनूठे क्षेत्रीय व्यंजन, बिहार के छठ पूजाव्यंजन, कश्मीरी सूखे मेवे और स्टोल, और घेवर, शारदाई, पानीपुरी और चाट पापड़ी जैसे लोक प्रिय स्ट्रीट फूड शामिल थे।
‘वन इंडिया 2025’ उत्सव केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से कहीं बढ़कर था; यहअवसरों का एक मौका था जहाँ छात्रों ने विचार कर उस पर काम कर उसे पूरा किया। छात्रों द्वारा संचालित इन बिजनेस की सफलता ने इस बात को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया कि कैसे, काम करने की स्वतंत्रता मिलने पर, छात्र शानदार क्रिएटिविटी और एंटरप्रिन्योरशिप की भावना को उजागर कर सकते हैं।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी वन इंडिया 2025 वार्षिक उत्सव के विजेता।
1. प्रथम विजेता: टीम महाराष्ट्र – स्कूल ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड फिजिकल साइंसेज
2. दूसरे विजेता: टीम आंध्र प्रदेश – मित्तल स्कूल ऑफ बिजनेस और टीम ओडिशा – सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन
3. तीसरे विजेता: टीम तमिलनाडु – स्कूल ऑफ पॉलिटेक्निक; टीम कर्नाटक – स्कूल ऑफ एलाइड मेडिकल साइंसेज, टीम हिमाचल प्रदेश – स्कूल ऑफ सिविल इंजीनियरिंग और टीम लद्दाख – स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग