Home Entertainment जालंधर: महिलाओं ने ‘करवाचौथ रॉयाले’ में हर्षोल्लास से मनाया पवित्र त्यौहार, खूब...





बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर के स्थानीय होटल में औराक्राफ्ट के पुनीत केके गीतिका चड्ढा व नेहा बत्रा की ओर से करवाचौथ रॉयाले का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व खूब मस्ती करते हुए मनोरंजन के लिए आयोजकों को सराहा। इस मौके पर पुनीत केके ने कहा कि उन्होंने प्रतिभागियों के सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से इस आयोजन को प्लान किया था और उसकी सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर रैंप वाल्क के अतिरिक्त विभिन्न गेमज़ आयोजित करवाई तथा लक्की ड्रा आदि निकाल प्रतिभागियों को विभिन्न इनामों से नवाजा गया। इस मौके पर करवा क्वीन पूजा राज, अदाओं की मल्लिका गुरजीत कौर, वालके हुस्न आकांक्षा गुलाटी, फ्यूज़न फैशनिस्टा प्रीतकँवल रहीं। इस दौरान अमनदीप चीमा, कनिका ग्रोवर, तरवीन कौर ने जज की भूमिका निभाई। इस समारोह में उमा कालिया, गीतांजलि बावा, भावना, पायल जोशी, नीतू मित्तल, सोनम मदान, इशा अबरोल, निधि, बरिंदर आदि उपस्तिथ रहे।