इस वर्ष का थीम ‘गाथा-ए-भारत: स्मारकों और इतिहास की कथाएँ’ था, जिसमें भारत की विविधता में एकता के प्रति एक जीवंत श्रद्धांजलि के रूप में सामने आया।
जालंधर; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) अपने वार्षिक विशाल सांस्कृतिक उत्सव ‘वन इंडिया-2025’ के भव्य शुभारंभ के साथ भारतीय संस्कृति और विरासत के जीवंत चित्र में बदल गई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया, साथ ही, डॉ. अशोक कुमार मित्तल सांसद (राज्यसभा) और एलपीयू के फाउंडर चांसलर, कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल एलपीयू की प्रो-चांसलर और लवली ग्रुप के चेयरमैन रमेश मित्तल उपस्थित थे।
इस वर्ष का प्रोग्राम जिसका विषय था ‘गाथा-ए-भारत: स्मारकों और इतिहास की कथाएँ’, में विविधता में एकता का एक अद्भुत उत्सव देखने को मिला। इस उत्सव ने परिसर को एक “लघु भारत” में बदल दिया, जहाँ 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के छात्रों ने एक साथ झांकियों, लोक नृत्यों और पारंपरिक प्रदर्शनों का एक प्रभावशाली मार्च पेश किया, जिनमें सबने अपने क्षेत्र की विशेष भावना को पेश किया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, अरविंद केजरीवाल ने उत्सव के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा, “ऐसा लग रहा है जैसे भारत का एक भव्य उत्सव चल रहा है। युवाओं में अद्भुत ऊर्जा है।” उन्होंने विविधता में भारत की ताकत पर प्रकाश डाला और कहा, “एक राष्ट्र, अनेक भाषाएँ, संस्कृतियाँ, दर्शन- लेकिन एक हिंदुस्तान। यह विविधता ही हमारी ताकत है।”
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारत की विविधता के इस जीते जाते चित्र के लिए एलपीयू की सराहना करते हुए कहा, “तमिलनाडु से लद्दाख, त्रिपुरा से ओडिशा और हरियाणा से पंजाब तक, हर प्रस्तुति ने हमारे राष्ट्र की सुंदरता और एकता को प्रतिबिंबित किया। वन इंडिया जैसी पहल एकजुटता की इस भावना को बढ़ावा देती है और भारत के विश्व गुरु के रूप में दृष्टिकोण को मजबूत करती है। हमारे युवा हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं- यदि आप अपनी ऊर्जा को बुद्धिमानी से निर्देशित करते हैं, तो राष्ट्र का भविष्य अजेय होगा।”
इस प्रोग्राम की शुरुआत पर विचार करते हुए, डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा, “वर्षों पहले, केजरीवाल जी ने एक ऐसा मंच बनाने का सुझाव दिया था जहाँ विभिन्न राज्यों और देशों के छात्र एक-दूसरे की संस्कृतियों का जश्न मना सकें और उनसे सीख सकें। उस विचार ने वन इंडिया के रूप में आकार लिया और आज, इसका 15वाँ संस्करण विविधता में एकता का जीवंत उदाहरण है।” उन्होंने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि कैसे यह आयोजन एलपीयू की पूरी शिक्षा के दृष्टिकोण के तहत युवा जुड़ाव, समावेशिता और सांस्कृतिक सद्भाव के प्रतीक के रूप में विकसित हुआ है।
इस कार्यक्रम में एलपीयू की खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन का भी जश्न मनाया गया, जिसमें पेरिस पैरालंपिक 2024 के विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुल ₹42 लाख की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों में सुमित (स्वर्ण, भाला), मोना अग्रवाल (कांस्य, निशानेबाजी), पूजा ओझा (कयाकिंग), यश कुमार (कयाकिंग), संदीप (एथलेटिक्स), संदीप सगर (एथलेटिक्स) और रोहित कुमार (एथलेटिक्स) शामिल थे। इसके अतिरिक्त, अलका अवस्थी को उनकी असाधारण एनएसएस सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया, जिन्हें हाल ही में भारत के राष्ट्रपति से पुरस्कार मिला है।
पहले दिन का समापन छात्रों द्वारा लगाए गए एक जीवंत सांस्कृतिक प्रदर्शन और एंटरप्रिन्योर स्टॉल के साथ हुआ। यूनिवर्सिटी की एडुरेवोल्यूशन पहल के तहत, इन रचनात्मक स्टालों ने इनोवेशन और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा दिया कला, और इनोवेशन के अपने मिश्रण के साथ, वन इंडिया-2025 ने एक बार फिर विविधता के माध्यम से एकता को प्रोत्साहित करने के लिए एलपीयू के प्रयास को सिद्ध किया जिसमेंभारत को न केवल संस्कृतियों की भूमि के रूप में मनाया, बल्कि एकता, प्रगति और साझे उद्देश्य के एक जीवंत विचार के रूप में मनाया।