





इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर रोड कैम्पस में “नशे के दुष्प्रभाव” विषय पर एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का संचालन स्थानीय पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफ़िसर (एसएचओ) यादविंदर सिंह ने किया , जिन्हें विद्यार्थियों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के हानिकारक परिणामों के बारे जागरूक करने हेतु आमंत्रित किया गया था।










