Home Education एलपीयू, एआईएमए वाईएलसी पंजाब चैप्टर के सहयोग से इनोवेशन समिट 2025 की...

एलपीयू, एआईएमए वाईएलसी पंजाब चैप्टर के सहयोग से इनोवेशन समिट 2025 की मेजबानी करेगा

समिट का उद्देश्य वैश्विक नेताओं, निवेशकों और इनोवेटर्स के साथ भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई दिशा प्रदान करना है

गूगल, चिली, यूएई और शीर्ष वीसी जैसे ग्लोबल लीडर्स भारत के स्टार्टअप भविष्य को आकार देने के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस में एकत्रित होंगे

जालंधर; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू), एआईएमए यंग लीडर्स काउंसिल (वाईएलसी) पंजाब चैप्टर के सहयोग से, इनोवेशन समिट 2025 की मेजबानी करने के लिए तैयार है, जो इनोवेटर्स, बिजनेसमैन, नीति निर्माताओं, इंडस्ट्री लीडर्स, शिक्षाविदों और छात्रों को एक ही छत के नीचे लाने के लिए डिज़ाइन किया गया मंच है। यह समिट क्रिएटिविटी के साथ, सार्थक साझेदारियों को प्रोत्साहित करेगा और भारत के बढ़ते इनोवेशन और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करेगा।
समिट में भाग लेने के दौरान अंतिम पिच पेश करने से पहले विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे प्रतिभागियों को स्किल्ड प्रोफेशनल्स के सहयोग से अपने विचारों को निखारने में मदद मिलेगी। यह शिखर सम्मेलन एक मजबूत नेटवर्किंग मंच के रूप में भी काम करेगा, जो पूरे भारत और अन्य देशों के कॉर्पोरेट्स, निवेशकों और इनोवेटर्स के साथ सीधे जुड़ाव को आसान करेगा। इसके अतिरिक्त, यह मंच राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करेगा, जिससे संस्थानों को अपने छात्रों की प्रतिभा प्रदर्शित करने और इनोवेटर्स को प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।
इस कार्यक्रम में ग्लोबल इनोवेशन परिदृश्य को आकार देने वाले अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों और उद्योग जगत के लीडर्स काफी संख्या में शामिल होगे। जिनमें तेलंगाना स्टेट इनोवेशन काउंसिल और देशपांडे फाउंडेशन स्टार्टअप्स के सीईओ मनीष जायसवाल, प्लग एंड प्ले टेक सेंटर, सिंगापुर के प्रतीक शाह, भारत में चिली के व्यापार आयुक्त जॉर्ज लोयोला कास्त्रो, गूगल में वीसी और स्टार्टअप पार्टनरशिप का नेतृत्व करने वाले वैभव जैन, आईथिंक लॉजिस्टिक्स की सह-संस्थापक ज़ैबा सारंग, कैंपस फंड की संस्थापक और सीईओ ऋचा बाजपेयी, और यूएई में ट्रस्ट विद ट्रेड ग्रुप की सीईओ डॉ. अर्शी अयूब मोहम्मद जावेरी शामिल है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, डॉ. अशोक कुमार मित्तल, सांसद (राज्यसभा) और एलपीयू के फाउंडर चांसलर ने कहा, “एलपीयू में में इनोवेशन समिट 2025 एक ऐसा निर्णय है जो भारत के युवाओं की क्षमता को भविष्य के क्रांतिकारी उद्यमों के निर्माण के लिए आवश्यक वैश्विक पूंजी और विशेषज्ञता से जोड़ेगा।
एलपीयू में आयोजित होने वाले इनोवेशन समिट 2025 में मुख्य भाषणों, उच्च-स्तरीय पैनल चर्चाओं, गहन स्टार्टअप पिचिंग सत्रों, एक बड़े पैमाने पर इनोवेशन प्रदर्शनी और क्यूरेटेड नेटवर्किंग फ़ोरम के गतिशील एजेंडे के लिए हज़ारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। सहयोग, दृश्यता, मार्गदर्शन और मान्यता पर केंद्रित, इनोवेशन समिट 2025 उन दिमागों और सिस्टम को एक साथ लाएगा जो प्रभावशाली इनोवेशन को आगे बढ़ाते हैं।