













हैकाथॉन में आईआईटी रुड़की, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, सीजीसी यूनिवर्सिटी, लायलपुर खालसा कॉलेज टेक्निकल कैंपस सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन ऊर्जा से भरपूर वातावरण में कैंपस के सभागार में हुआ, जिसके बाद कोडिंग, मेंटरिंग और मूल्यांकन की निरंतर प्रक्रियाएं चलीं। प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग, ओपन इनोवेशन और यूआई/यूएक्स डिज़ाइन जैसे विविध क्षेत्रों में नवाचार समाधान प्रस्तुत किए।