Home Education एलपीयू ने टूरिज्म और सस्टेनेबल परिवर्तन’ को बढ़ावा देते हुए विश्व पर्यटन...

एलपीयू ने टूरिज्म और सस्टेनेबल परिवर्तन’ को बढ़ावा देते हुए विश्व पर्यटन दिवस 2025 मनाया

जालंधर; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म (एसओएचएमटी) ने विश्व पर्यटन दिवस 2025 मनाया। यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र की थीम, “टूरिज्म और सस्टेनेबल परिवर्तन’ ” पर आधारित था, जिसमें इस बात पर ध्यान केंद्रित किया गया कि टूरिज्म कैसे पृथ्वी की मदद कर सकता है और स्थानीय समुदायों को स्पोर्ट कर सकता है।
यह प्रोग्राम क्रिएटिव प्रतियोगिताओं और गतिविधियों से भरा था। इसकी शुरुआत एक सस्टेनेबल-थीम वाली रील्स चैलेंज से हुई, जहाँ छात्रों ने ज़िम्मेदार यात्रा पर शॉर्ट वीडियो बनाए। इसके बाद विविध भारतीय परंपराओं को पेश करने वाले कल्चर प्रोग्राम को प्रस्तुत किया। पंजाबी गिद्दा, मणिपुरी, गुजराती लोक नृत्य और रवींद्र नृत्य जैसी नृत्य शैलियों ने विविधता में एकता की भावना को दर्शाया। संगीत और यात्रा-थीम वाले स्टैंड-अप एक्ट ने कार्यक्रम को ओर क्रिएटिव बना दिया।
फ़ैशन शो में छात्रों ने भूटान, अफ्रीकी क्षेत्रों और केरल, तेलंगाना, मणिपुर और पंजाब सहित कई भारतीय राज्यों के पारंपरिक परिधान का प्रदर्शन किया। इस दौरान यह बताया गया कि कैसे फ़ैशन सांस्कृतिक कहानी कहने और जिम्मेदारी को पेश करने रूप में काम कर सकता है।
प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए, एलपीयू की प्रो-चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल ने कहा, “पर्यटन केवल एक उद्योग नहीं है; यह ग्लोबल भलाई के लिए एक परिवर्तनकारी शक्ति है। एलपीयू में, हमारा मिशन मेहमानबाजी क्षेत्र के अगली पीढ़ी के लीडर्स को इस बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए नई सोचने की क्षमता और कौशल से लैस करना है। हमारा लक्ष्य सांस्कृतिक विविधता, पर्यावरणीय प्रबंधन और स्थायी सामुदायिक साझेदारी के लिए गहरा सम्मान पैदा करना है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पर्यटन एक अधिक न्यायसंगत और बेहतर भविष्य की आधारशिला बने।”
इस कार्यक्रम में टैलेंट हंट, सस्टेनेबिलिटी क्विज़, निबंध लेखन और ट्रेजर हंट जैसी कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया,जिससे इनोवेश को बढ़ावा मिला। जीरो वेस्ट चैलेंज ने विशेष ध्यान आकर्षित किया क्योंकि प्रतिभागियों ने सामान्य सामग्रियों को यात्रा के सामान और हाथ द्वारा बनाई सजावट जैसी उपयोगी वस्तुओं में बदल दिया। भारत भर के पारंपरिक व्यंजनों पर आधारित एक कुकिंग प्रतियोगिता ने सांस्कृतिक को बचाने और विरासत पर्यटन को बढ़ावा देने में भोजन की भूमिका को प्रदर्शित किया।
एडुरेवोल्यूशन पहल के साथ, एलपीयू ऐसा मंच बनाया है जहाँ शिक्षा कक्षा से आगे निकल कर, छात्रों को ग्लोबल एवेयरनेस को लोकल एक्शन के साथ जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करती है और उन्हें जिम्मेदार टूरिज्म के भविष्य को आकार देने के लिए तैयार करती है। एलपीयू और स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म ऐसे सहयोगात्मक अवसरों के लिए खुले हैं जो आतिथ्य और स्थायी टूरिज्म के भविष्य को आगे बढ़ाते हैं।