





बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू व पूर्व पार्षद डा. सुनीता रिंकू को पितृशोक हुआ है। जानकारी अनुसार प्रीतम दास जी का अकस्मात निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों अनुसार बिछड़ी देह का अंतिम संस्कार आज ही यानी रविवार 28 सितंबर को बाद दोपहर 4 बजे बस्ती गुजां शमशान घाट में होगा। उन्होंने बताया अंतिम शव यात्रा उनके निवास एकता विहार 120 फुटी रोड से दोपहर साढ़े 3 बजे चलेगी। इस दुःख की घड़ी में गोलमाल न्यूज़ के अभिनंदन भारती, AAP महासचिव दीपक बाली, भाजपा पार्टी के नेता, शहर की सभी राजनीतिक पार्टियों, धार्मिक संघठनों, सामाजिक संस्थाओं आदि के प्रतिनिधियों ने रिंकू परिवार से संवेदना व्यक्त करते हुए स्व. प्रीतम दास जी को श्रद्धांजलि भेंट की है।
