मेहर चन्द पॉलीटैक्निक कॉलेज में दयानन्द चेतना मंच द्वारा हिन्दी पखवाड़ा मनाया गया। इसके अन्तर्गत विद्यार्थियों को भारत संघ की राजभाषा हिन्दी के उपयोग की सरलता औरउसके लाभ के बारेमें अवगत कराया गया। इस दौरान हिन्दी के उपयोग के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई।
निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मैकेनिकल तृतीय वर्ष के अभिषेक यादव और द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से कम्प्यूटर प्रथम वर्ष की परिणीता और मैकेनिकल प्रथम वर्ष के रवि किशन रहे।
सूक्ति लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान परइलैक्ट्रॉनिक्स द्वितीय वर्ष के ज़ैद और द्वितीय स्थान पर फार्मेसी प्रथम वर्ष की जपजीत रंधावा रहीं।
हिन्दी में अंक गणना लिखने और बोलने की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मैकेनिकल तृतीय वर्ष के अभिषेक और दद्वितीय स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक्स द्वितीय वर्ष की वैष्णवी रहीं। दयानन्द चेतना मंच के अध्यक्ष प्रभु दयाल ने निर्णायक मण्डल की ऋचा अरोड़ा, प्रीत कंवल, मनीष सचदेवा और सुधांशु नागपाल को धन्यवाद दिया। प्रिंसीपल डॉ जगरूप सिंह ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया और उन्हें आगे भी बढ़-चढ़ कर प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।