Home Education स्टैनफोर्ड द्वारा एलपीयू के 49 स्टाफ को विश्व के टॉप 2% वैज्ञानिकों...

स्टैनफोर्ड द्वारा एलपीयू के 49 स्टाफ को विश्व के टॉप 2% वैज्ञानिकों में स्थान दिया गया, जिनमें से 8 भारत के टॉप-20 में शामिल

एलपीयू के आठ स्टाफ सदस्यों को भारत के शीर्ष 20 में स्थान मिला है, जिनमें न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी में प्रथम, फूड साइंस में दूसरा, एजुकेशन में 5वाँ, और विभिन्न क्षेत्रों में टॉप-20 में स्थान मिला है।

जालंधर; भारत में लगातार बढ़ रही रिसर्च को अब ग्लोबल स्तर पर मान्यता मिल रही है, जिसमें लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के 49 स्टाफ को अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में स्थान दिया गया है। इनमें से आठ ने अपने-अपने क्षेत्रों में भारत के शीर्ष 20 में स्थान प्राप्त किया है। पिछले वर्ष इसी वैश्विक सूची में शामिल 34 सदस्यों की तुलना में इस बार वृद्धि हुई है।
स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर तय मानको के आधार इसका निर्णय लेता है जिसमें, एच-इंडेक्स और रिसर्च प्रभाव पर आधारित, दुनिया भर के कुछ सबसे प्रभावशाली वैज्ञानिक योगदानों पर प्रकाश डालता है। एलपीयू के आठ रिसर्चस ने नेश्नल लेवल पर शानदार स्थान प्राप्त किए, जिनमें न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी में प्रथम, फूड साइंस में दूसरा, शिक्षा में पाँचवाँ, डेयरी और एनिमिल साइंस और लीगल और फोरेंसिक मेडिसिन में 13वाँ, ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स और फोटोनिक्स में 16वाँ और 19वाँ तथा मैटेरियल्स में 18वाँ स्थान है।
अन्य 21 स्टाफ सदस्य विभिन्न रिसर्च क्षेत्रों से हैं, जो एलपीयू के बेहतर एजुकेशन एंवायरमेंट और विविधता को दर्शाता है। फार्माकोलॉजी और फार्मेसी में से (7), ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स और फोटोनिक्स (6), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इमेज प्रोसेसिंग (5), प्लांट बायोलॉजी और बॉटनी (5), बायोटेक्नोलॉजी (3), और मैटेरियल्स साइंस के (3) स्टाफ सदस्य शामिल है। इसके अतिरिक्त अप्लाइड फिजिक्स, रासायनिक फिजिक्स, फूड साइंस, डेयरी और पशु विज्ञान, नेटवर्किंग और टेलीकम्यूनिकेशन, एजुकेशन, लॉ और फोरेंसिक मेडिसन, सूक्ष्म जीव विज्ञान, न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी, ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री, परमाणु और कण भौतिकी, और पर्यावरण विज्ञान से है।
उपलब्धि हासिल करने वालों को बधाई देते हुए, डॉ. अशोक कुमार मित्तल, सांसद (राज्यसभा) और एलपीयू के फाउंडर चांसलर, ने कहा, “यह गर्व का पल है कि एलपीयू के विशेषज्ञ स्टाफ समर्पण और मेहनत के साथ रिसर्च के भविष्य को नया आकार दे रहे हैं। उनका कार्य दर्शाता है कि कैसे एक यूनिवर्सिटी, नॉलेज को इनोवेशन और विचारों को नए हल और प्रभाव में बदलकर राष्ट्रीय प्रगति के लिए एक प्रेरक शक्ति बन सकती है। इस तरह की मान्यता स्पष्ट रूप से उनकी एकेडमिक श्रेष्ठता को प्रदर्शित करती है और अगली पीढ़ी को उद्देश्य और जुनून के साथ रिसर्च करने के लिए प्रेरित करती है, जिससे हमारे राष्ट्र और ग्लोबल वैज्ञानिक समुदाय दोनों को मजबूती मिलती है।”
पिछले वर्ष की तुलना मे इस सूचि में स्थान हासिल करने वाले स्टाफ में वृद्धि हुई है जो इंजीनियरिंग, फार्मेसी, विज्ञान और पर्यावरण स्टडी सहित कई विषयों में रिसर्च आउटपुट और एकेडमिक एक्सीलेंस को बढ़ाने के लिए एलपीयू के सफल प्रयासों को दर्शाता है।