Home Education एआईएमईटीसी मार्केटिंग क्लब ने विक्टर टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के एक Industrial Trip...

एआईएमईटीसी मार्केटिंग क्लब ने विक्टर टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के एक Industrial Trip के माध्यम से छात्रों को Theory से Practical Knowledge देने का प्रयास किया: डॉ. राजेश बग्गा, निदेशक

एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस, रामा मंडी, जालंधर के मार्केटिंग क्लब ने अपने छात्रों के लिए एक अत्यंत जानकारीपूर्ण और समृद्ध औद्योगिक Trip का आयोजन किया। इस Trip में छात्रों को भारत के अग्रणी हस्त औजार निर्माताओं में से एक, विक्टर टूल्स (प्राइवेट लिमिटेड) की manufacturing unit का Visit कराया गया।
इस Industrial Visit का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक उद्योग जगत का अनुभव प्रदान करना, manufacturing प्रक्रियाओं की उनकी समझ को बढ़ाना और Theoretical एवं practical application के बीच की difference को दिखाना था।
निदेशक डॉ. राजेश बग्गा ने ज़ोर देकर कहा, “हमारा मानना है कि औद्योगिक दौरे हमारे छात्रों की सीखने की यात्रा का एक अभिन्न अंग हैं। ये दौरे उन्हें कक्षाओं में पढ़ाई गई अवधारणाओं के व्यावहारिक अनुप्रयोग को देखने और समझने का अवसर प्रदान करते हैं। इस तरह के दौरों का आयोजन करके, हम अपने छात्रों को एक समग्र शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करते हैं जो उन्हें पेशेवर दुनिया की चुनौतियों और माँगों के लिए तैयार करती है।”
निदेशक, डॉ. बग्गा ने छात्रों के उत्साह की भी सराहना की और शैक्षिक दौरों के माध्यम से ऐसे व्यावहारिक सीखने के अवसर पैदा करने के लिए संस्थान के मार्केटिंग क्लब के प्रयासों की सराहना की।
छात्रों के साथ स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के डॉ. रजनीश आर्य और श्री राहुल हांडा भी थे, जिन्होंने दौरे के दौरान उनका मार्गदर्शन किया।