Home Education ‘द नोबेल’स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया हिंदी दिवस

‘द नोबेल’स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया हिंदी दिवस

बयूरो : द नोबेल’ स्कूलमें हिंदी भाषा की महत्ता को दर्शाते हुए हिंदी दिवस को बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता और गीतों के माध्यम से हिंदी भाषा की समृद्ध विरासत और संस्कृति को दर्शाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के चेयरमैन प्रो. सी.एल. कोछड़, मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर कुमार शिव कोछड़, डायरेक्टर मैम सरोज शर्मा और प्रधानाचार्या रविंदर कौर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अपने प्रेरणादायक भाषण में चेयरमैन प्रो. सी.एल. कोछड़ जी ने कहा कि, “हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान का प्रतीक है।”और साथ ही विद्यार्थियों को हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “हमें गर्व होना चाहिए कि हमारी मातृभाषा इतनी समृद्ध और वैज्ञानिक है।”
उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्रों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि “ऐसे आयोजनों से छात्रों में भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना बढ़ती है।”

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। हिंदी दिवस का यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणास्पद और ज्ञानवर्धक रहा।