• कुल ऑफर्स में 29% की वृद्धि और 2025 बेच के 1,129 की प्लेसमेंट
• 250 से अधिक ग्लोबल कंपनियों के साथ रिक्यूटमेंट में ज़बरदस्त उछाल
• कक्षा के 15% छात्रों ने एंटरप्रिन्योर को चुना, जिससे प्री-ग्रेजुएशन फंडिंग में ₹2 करोड़ से अधिक की वृद्धि हुई
जालंधर; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) स्थित मित्तल स्कूल ऑफ बिज़नेस (एमएसबी) ने 2025 की कक्षा के लिए अपने एमबीए प्लेसमेंट में शानदार सफलता हासिल करते हुए, एक बार फिर भारत की मैनेजमेंट एजुकेशन के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित किया है। एक मल्टीनेश्नल कॉपरेशन में माणिक सलारिया द्वारा प्राप्त ₹49.46 लाख के उच्चतम पैकेज के साथ, एमएसबी ने ग्लोबल बिजनेस लीडर्स को तैयार करने के एक केंद्र के रूप में अपनी प्रतिष्ठा को मजबूत किया है।
कुल ऑफर लेटर्स में साल-दर-साल 29% की उल्लेखनीय वृद्धि से इस बेहतरीन प्लेसमेंट की पूरी जानकारी मिलती है। ये ऑफर लेटर 2024 में 873 से बढ़कर 2025 में 1,129 हो गई। टॉप के 10 प्रतिशत ने ₹12.00 लाख का शानदार पैकेज हासिल किया, जो प्रोग्राम के दौरान विकसित प्रतिभा की उच्च क्षमता का संकेत है। 250 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों ने इस रिक्यूटमेंट प्रोसेस को आसान बनाया है। जिनमें डेलोइट, केपीएमजी, ईवाई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, फेडरल बैंक, नेस्ले, एशियन पेंट्स, फ्लिपकार्ट, ब्रॉडरिज फाइनेंशियल सर्विसेज, हाई रेडियस, ब्लिंकिट, ट्राइडेंट ग्रुप्स, आदित्य बिड़ला, टीसीएस, विप्रो कंज्यूमर्स, बर्जर पेंट्स और सर्विस नाउ शामिल थे। छात्रों को बिजनेस विश्लेषण, फाइनेंशियल एडवाइजर, डिजिटल मार्केटिंग स्ट्रेटेजी, अकाउंट मैनेजमेंट, केटेगिरी लीडरशिप और कलाइंट रिलेशनशिप मैनेजमेंट जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए प्रस्ताव मिले।
यह प्रोग्राम सिर्फ प्लेटमेंट तक सीमित नहीं है बल्कि करियर की जरूरत के अनुसार उससे भी आगे है। जहाँ ग्रेजुएशन करने वाले 15% छात्र ने एंटरप्रिन्योरशिप को चुना। इन उभरते एंटरप्रिन्योर ने ग्रेजुएट होने से पहले ही 2 करोड़ रुपये से अधिक की एंटरप्रिन्यरो कैपिटल सफलतापूर्वक हासिल की, जिसमें इंडियन एंजेल नेटवर्क, मारवाड़ी कैटालिस्ट और वेंचर बोल्ट सहित अन्य स्थापित निवेश नेटवर्क का समर्थन शामिल है।
इस प्लेसमेंट का मुख्य कारण एकेडमिक सिस्टम है जहां नॉलेज को प्रैक्टिकल इंडस्ट्री के साथ जोड़ गया है। पाठ्यक्रम एडवांस क्षेत्रों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन एप्लिकेशन, फिनटेक, डिजिटल मार्केटिंग और कई अन्य शामिल हैं में विशेषता हासिल करने में मदद करती है। छात्र अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप की यूनिवर्सिटी के साथ इंटरनेश्नल क्रेडिट ट्रांसफर विकल्पों के माध्यम से इसमें ग्लोबल स्तर पर स्किल्स हासिल कर सकते है।
डॉ. अशोक कुमार मित्तल, सांसद (राज्यसभा) और एलपीयू के फाउंडर चांसलर, ने कहा, “एलपीयू बहुत संभावनाओं के प्रवेश द्वार के रूप में खड़ा है, जहाँ युवा दिमाग कल के लीडर्स, इनोवेटर्स और एंटरप्रिन्योर बनते हैं। एलपीयू छात्रों को इंटरनेश्नल एक्सपीरियंस, एंटरप्रिन्योरशिप की भावना और एक ऐसी शिक्षा प्रदान करने में गर्व महसूस करता है जो उन्हें न केवल करियर में बेहतर मंजिल प्राप्त करने के लिए बल्कि इंडस्ट्री को नए मुकाम पर ले जाने और दुनिया के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए तैयार करती है।”