ब्यूरो: जालन्धर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए सभी रेस्तरां, क्लब और अन्य लाइसेंस प्राप्त खाने-पीने वाले स्थानों को रात 12 बजे तक पूरी तरह बंद करने के आदेश जारी किए है।
शराब की दुकानों से सटे अहातों को रात 12 बजे या लाइसेंस की शर्तों के अनुसार पूरी तरह बंद कर देना होगा। आदेशों में सभी संस्थानों को ध्वनि स्तर 10 डी.बी. (ए) का पालन करने के निर्देश दिए गए है।
आदेशों में यह भी कहा गया है कि डी.जे., लाइव ऑर्केस्ट्रा/गायक आदि सहित सभी ध्वनि उत्पन्न करने वाले स्रोतों को रात 10 बजे बंद कर देना चाहिए या उनकी आवाज को कम कर देना चाहिए।
रात 10 बजे के बाद किसी भी इमारत या परिसर के अंदर उत्पन्न होने वाली कोई भी आवाज चारदीवारी से बाहर नहीं सुनाई देनी चाहिए।
म्यूजिक सिस्टम वाले वाहनों के मामले में यह सुनिश्चित किया जाए कि म्यूजिक सिस्टम की आवाज दिन के किसी भी समय वाहन के बाहर नहीं सुनाई देनी चाहिए। यह आदेश 07-11-2025 तक लागू रहेगा।