











जालंधर; ग्लोबल एजुकेशन पार्टनरशिप की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के आठ बेहतरीन छात्रों ने रूस में समर यूनिवर्सिटी प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व किया। पाँच विद्यार्थी यूराल फेडरल यूनिवर्सिटी (येकातेरिनबर्ग) में और तीन कज़ान फेडरल यूनिवर्सिटी (कज़ान) में गए। 100% स्कॉलरशिप के साथ चुने गए, जिसमें हवाई किराया, आवास, शिक्षण और कार्यक्रम के सभी खर्च शामिल थे। इस प्रोग्राम में ये छात्र बेलारूस, कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, उज़्बेकिस्तान, अबकाज़िया, इंडोनेशिया, मिस्र, मोरक्को, मंगोलिया, ओमान आदि देशों के 300 से अधिक इंटरनेश्नल विद्यार्थियों के साथ रूसी छात्रों के साथ शामिल हुए।