Home Education एलपीयू ने भारत की एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में सभी गवर्मेंट और प्राइवेट...

एलपीयू ने भारत की एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में सभी गवर्मेंट और प्राइवेट यूनिवर्सिटी में 31वां स्थान हासिल किया

सभी सरकारी और निजी यूनिवर्सिटी में एलपीयू का फार्मेसी डिस्पिलेन 13वें, कृषि और एलाइड सेक्टर 17वें स्थान पर, आर्किटेक्चर और प्लेनिंग 24वें स्थान पर, लॉ 26वें स्थान पर, रिसर्च इंस्टीट्यूट 40वें स्थान पर, मैनेजमेंट 44वें स्थान पर और इंजीनियरिंग के 48वें स्थान पर है।

जालंधर; भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) इंडिया रैंकिंग 2025 की घोषणा की है, जिसमें लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) को देश के सभी सरकारी और निजी संस्थानों में 31वां स्थान मिला है।
विभिन्न विषयों में शानदार प्रदर्शन करते हुए, एलपीयू ने सभी श्रेणियों में बेहतर रैंकिंग हासिल की है। फार्मेसी 13वें स्थान पर, कृषि और एलाइड सेक्टर 17वें , आर्किटेक्चर और प्लेनिंग 24वें , लॉ 26वें मैनेजमेंट 44वें और इंजीनियरिंग 48वें स्थान पर है। इसके अलावा, एलपीयू को रिसर्च इंस्टीट्यूशन में 40वां स्थान दिया गया है, जो रिसर्चर के योगदान को दर्शाता है।
राज्यसभा सांसद और एलपीयू के फाउंडर चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने इस उपलब्धि पर कहा, “ये रैंकिंग एलपीयू की यात्रा और शिक्षा के माध्यम से हमारे द्वारा उत्पन्न एक प्रभाविक परिणाम है। एलपीयू का ध्यान एक मजबूत एजुकेशन सिस्टम के निर्माण पर केंद्रित है जो इनोवेशन, आलोचनात्मक सोच और ग्लोबल लीडरशिप को बढ़ावा दे। एलपीयू ऐसी शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है जो कक्षाओं से आगे बढ़कर हमारे छात्रों को समाज और राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान देने के लिए तैयार करे। यह मान्यता भारत में ग्लोबल लेवल की शिक्षा की गुणवत्ता और सुलभता को बढ़ाने के हमारे संकल्प को और मजबूत करती है।”
इस वर्ष एनआईआरएफ रैंकिंग का 10वाँ एडिशन है, जिसमें 17 श्रेणियों में संस्थानों का मूल्यांकन किया गया, जिनमें ओवरऑल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज, रिसर्च संस्थान, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, कानून, आर्किटेक्चर और प्लेनिंग, कृषि और एलाइड क्षेत्र, चिकित्सा, दंत चिकित्सा, इनोवेशन और अन्य शामिल हैं। भाग लेने वाले संस्थानों का मूल्यांकन पाँच प्रमुख मापदंडों – शिक्षण, लर्निंग और रिसोर्स, अनुसंधान और प्रोफेशनल प्रेक्टिस, ग्रेजुएशन परिणाम, आउटरीच और समावेशिता, और सहकर्मी धारणा के आधार पर किया जाता है।