













जालंधर: पंजाब में हाल ही में भारी बारिश के कारण राज्य के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए, जिसके बाद भीषण बाढ़ आई। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने सांसद (राज्यसभा) और एलपीयू के फाउंडर चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल के नेतृत्व में एक बड़ी राहत पहल शुरू की। डॉ. मित्तल ने 600 से अधिक प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामान वितरण के लिए कपूरथला के प्रभावित क्षेत्रों का व्यक्तिगत रूप से दौरा किया। राहत अभियान का ज़मीनी स्तर पर कार्य एलपीयू के स्टाफ, एनएसएस स्वयं सेवकों और एनसीसी कैडेटों की एक टीम द्वारा किया गया, जिन्होंने राहत किट और तत्काल ज़रूरतमंद समुदायों को आवश्यक सहायता प्रदान की। एसडीएम मेजर इरविन कौर, डीएसपी हरगुरदेव सिंह, एडीसी वरिंदर पाल सिंह बाजवा, एसपी(डी) प्रभजोत सिंह विर्क और हलका इंचार्ज सरदार साजन सिंह चीमा भी वितरण अभियान में शामिल हुए।