





बयूरो: आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 तेजी से नजदीक आ रही है। देशभर के करोड़ों टैक्सपेयर्स अपना रिटर्न पहले ही दाखिल कर चुके हैं, और कई लोगों को आयकर रिफंड भी मिल चुका है। हालांकि, ऐसे भी कई करदाता हैं जिन्हें अभी तक टैक्स रिफंड नहीं मिला है। विशेषज्ञों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रिफंड में देरी के पीछे कुछ सामान्य कारण हो सकते हैं, जिन्हें समझना जरूरी है।