Home Education सीमा सुरक्षा बल विद्यालय, जालंधर छावनी ने 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बडी...

सीमा सुरक्षा बल विद्यालय, जालंधर छावनी ने 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बडी धूमधाम से मनाया

ब्यूरो (गोलमाल न्यूज़): बी एस एफ स्कूल जालंधर छावनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह बहुत धूमधाम से मनाया। इस दौरान समारोह की मुख्य अतिथि आभा शर्मा, प्राचार्या सीमा सुरक्षा बल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जालंधर छावनी थी।
विद्यार्थियों ने समारोह स्थल पर मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि आभा शर्मा ने ध्वाजारोहण के साथ इस समारोह का शुभारंभ किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ एवं प्राथमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं की प्रस्तुति ने सारे वातावरण को देश भक्ति से ओतप्रोत कर दिया। मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में उपस्थित छात्र छात्राओं को आहवान करते हुए कहा कि यह स्वतंत्रता हमें बहुत त्याग और बलिदान से मिली है। इसलिए हमें सदैव अपने राष्ट्र की एकता को बनाए रखना है। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा विद्यार्थियों को मिष्ठान भेंट की गई। इस प्रकार अत्यंत मनोरम वातावरण में समारोह का समापन हुआ।