








नितिन कोहली, वनीत धीर, दिनेश ढल्ल और अमित ढल्ल की अगुवाई में जालंधर सेंट्रल और नॉर्थ की संयुक्त बैठक
बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि 13 जून को साईं दास स्कूल में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जालंधर सेंट्रल और जालंधर नॉर्थ की टीमें मिलकर सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न करेंगी। नेताओं ने कहा कि इस विशाल कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी के तहत जालंधर वेस्ट और जालंधर कैंट की टीमें भी पिछले दिनों बैठकें कर चुकी हैं और “एक शाम शिव के नाम” कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए पूरी लगन से तैयारियों में जुटी हुई हैं।