Home Education हरियाली तीज की खुशी और उल्लास के साथ एलपीयू में छाई रौनक

हरियाली तीज की खुशी और उल्लास के साथ एलपीयू में छाई रौनक

जालंधर; हवा में लोकगीतों की गूंज और जीवंत पारंपरिक परिधानों के साथ लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का कैंपस हरियाली तीज के जीवंत उत्सव में खुशियों से भर गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी छात्राएं, स्टाफ और शिक्षा इस अवसर को उत्साह के साथ मनाने के लिए एकत्रित हुए।
कैंपस एक उत्सव में बदल गया जब फीमेल स्टाफ, विद्यार्थी और छात्राएं चमकदार पारंपरिक परिधानों में सज कर उत्सव को मनाने के लिए एकत्रित हुईं। ताज़े फूलों से सजे झूले, चमचमाती चूड़ियों की दुकानें और मेहंदी की मीठी खुशबू ने आकर्षण को और बढ़ा दिया, जिससे एक जादुई माहौल बन गया।
ढोल की थाप, जोशीले गिद्दा प्रदर्शन और मधुर लोकगीतों ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। पारंपरिक खेलों और तीज की स्पेशल मिठाईयों के साथ कैंपस में हंसी का माहौल बन गया।
इस अवसर की शोभा बढ़ाते हुए, एलपीयू की प्रो-चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल ने कहा, “तीज एक त्यौहार से कहीं बढ़कर है, यह महिलाओं की आंतरिक शक्ति, सुंदरता और समय के साथ आगे बढ़ने वाली सांस्कृति भावना का प्रतीक है। एलपीयू में, हम अपनी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत रखने और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए ऐसी परंपराओं का जश्न मनाते हैं।”