Home Education द नोबेल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज महोत्सव”

द नोबेल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज महोत्सव”

ब्यूरो: ‘ द नोबेल’स्कूल में पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ तीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस खास अवसर पर स्कूल प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों, बंदनवारों और पारंपरिक सजावट से सजाया गया।

कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन प्रोफेसर सी. एल. कोछड़ जी, मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर कुमार शिव कोछड़ जी, डायरेक्टर सरोज शर्मा जी और प्रिंसिपल रविंदर कौर जी भी उपस्थिति रहे।

इस सांस्कृतिक आयोजन में आठवीं तक के छात्राओं ने पारंपरिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। मेहंदी, झूला, लोकगीत और पारंपरिक परिधानों ने इस आयोजन में चार चांद लगा दिए।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन
प्रोफेसर सी. एल. कोछड़ जी ने अपने संबोधन में कहा कि “तीज भारतीय नारी की शक्ति, सौंदर्य और समर्पण का प्रतीक है। ऐसे उत्सव बच्चों को हमारी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं।” वहीं उन्होंने बच्चों और शिक्षकों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “संस्कृति और शिक्षा का संगम ही असली शिक्षा है।”

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को स्वादिष्ट खीर और मालपुए भी परोसे गए, जिसे बच्चों ने बड़े आनंद के साथ ग्रहण किया। इसी मिठास को बरकरार रखते हुए अध्यापकों और विद्यार्थियों ने खूब गिद्दा और भांगड़ा भी डाला।