















उच्च आर्द्रता और स्थिर पानी बैक्टीरिया और मच्छरों के पनपने के लिए एकदम सही वातावरण बनाते हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए छात्रों को मस्ती के साथ साथ उबला हुआ पानी पीने, स्ट्रीट फूड से बचने और प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले आहार लेने जैसे स्वस्थ रहने के लिए कदम के बारे में भी चर्चा की गई तांकि स्वस्थ रहकर हम बारिश का आनंद ले सके। छात्रों ने भी समाज को सन्देश देते हुए पोस्टरों द्वारा बताया की “बरसात के दिन आ गए हैं, लेकिन सुरक्षा हमेशा पास है”, जब बारिश हो – सतर्क रहें, आदि के नारे लगा कर उन्हें जागरूक किया।