Home Education एलपीयू ने कैपजेमिनी कोड एक्सपीरियंस लैब के साथ कैंपस में रियल वर्ल्ड...

एलपीयू ने कैपजेमिनी कोड एक्सपीरियंस लैब के साथ कैंपस में रियल वर्ल्ड के तकनीकी वर्कप्लेस का उद्घाटन किया

यह लैब कैपजेमिनी द्वारा निर्मित और को-पावर्ड है

एक समय में 200 से ज़्यादा छात्र इस लैब का उपयोग कर सकते है, जो विद्यार्थियों की महत्वाकांक्षा के अनुसार है।

जालंधर; अब ऑफिस में काम आपके पहले दिन से शुरू नहीं होता, बल्कि तभी से शुरू हो जाता है जब आप सीखना शुरू कर देते हैं। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) अपनी नई कैपजेमिनी कोड एक्सपीरियंस लैब के साथ इस बात को सिद्ध कर रही है; एक ऐसी जगह जो क्लासरूम से कम और किसी चहल-पहल वाले टेक-हब में सीधे कदम रखने जैसा लगता है।
यह लैब सिर्फ़ कंप्यूटर और कोड के बारे में नहीं है, इसे एक रियल वर्ल्ड वर्कप्लेस मॉडल के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जिसमें कोलेब्रेशन हब, डिस्कशन जोन, कोडिंग-बे और डिजिटल डिस्प्ले शामिल हैं। छात्र एक साथ काम कर सकते हैं, रियल प्रोजेक्ट बना सकते हैं, और कैंपस से ही ऐसे स्किल्स सीख सकते हैं जिनकी उन्हें टॉप टेक कंपनियों में ज़रूरत होगी।
कैपजेमिनी कोड एक्सपीरियंस लैब ओपनिंग में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के मुख्य अतिथियों ने भाग लिया, जिनमें प्रो-चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. लोवी राज गुप्ता, डॉ. हरपाल थेथी, प्रोफ़ेसर और एकग्जिक्यूटिव डीन ऑफ डिविजन ऑफ करियर सर्विसिस शामिल थे। इस में कैपजेमिनी के नेतृत्व और वरिष्ठ सहयोगियों की भी उपस्थिति रही, जिनमें भारत में कैपजेमिनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर संजय चालके; भारत में क्लाउड और कस्टम ऐप्स की वाइस प्रेजिडेंट नीति चूड़ामणि; इंडिया में अर्ली करियर प्रोग्राम के वाइस प्रेजिडेंट और हेड पुनीत कुमरा; इंडिया में यूनिवर्सिटी रिलेशंस एंड हायरिंग की डायरेक्टर सुमन भट्टाचार्य और भारत में कैपजेमिनी की मैनेजर आकांक्षा सुमन शामिल थीं। यह लैब एजुकेशन वर्ल्ड और इंडस्ट्री के बीच वास्तव में एक सहयोगात्मक की शुरूआत है।
लैब का शुभारंभ करते हुए, एलपीयू की प्रो-चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल ने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारे छात्र कैंपस छोड़ने से पहले ही अपने काम के लिए तैयार हो जाएँ। इसलिए हमारा एजुकेशन मॉडल उन्हें रियल वर्क अनुभव के माध्यम से 50% तक अंक प्राप्त करने की अनुमति देता है। कैपजेमिनी जैसे ग्लोबल लीडर के साथ साझेदारी करने से हमें रियल वर्ल्ड को क्लासरूम में लाने का मौका मिलेगा जिससे हम अपने छात्रों को केवल ग्रेजुएट ही नहीं, बल्कि प्रोफेशनल के रूप में आगे बढ़ने के लिए तैयार करने में मदद सकेगें।”
छात्र केवल लेक्चर नहीं सुनेंगे। एक समय में 200 से अधिक विद्यार्थी लैब का उपयोग कर पाएगें। स्मार्ट टीवी, इंटरैक्टिव बोर्ड, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम और कोलैबोरेटिव स्पेस उपलब्ध है। एलपीयू की एडुरेवोल्यूशन पहल के तहत यह एकेडमी और इंडस्ट्री के बीच की दूरी को खत्म करने के लिए मदद करेगा, जिसे टेक वर्ल्ड की तरह ही तेज़ी से आगे बढ़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
एआई हर क्षेत्र में बदलाव ला रहा है, ऐसे में यह लैब छात्रों को एआई टूल्स और वर्कफ़्लोज़ के प्रैक्टिकल एप्लीकेशन से अवगत कराएगी। वे एआई समाधानों को परियोजनाओं में इक्ट्ठा करना सीखेंगे, उन्हें भविष्य के वर्कप्लेस को नया रूप देने वाली टेक के साथ काम करने और उन्हें विकसित करने के लिए तैयार करेंगे।
कैपजेमिनी लंबे समय से एलपीयू के सबसे भरोसेमंद रिक्रूटमेंट पार्टनर में से एक रही है, जो साल-दर-साल विभिन्न क्षेत्रों में नियुक्तियाँ करती है। इस लैब के साथ, यह रिश्ता और भी गहरा हो जाता है, यह छात्रों को प्लेसमेंट इंटरव्यू से महीनों या सालों पहले ही यह अनुभव करने का मौका देगी कि टॉप लेवल टेक टीम और कंपनी कैसे काम करती हैं। इस तरह के वातावरण का निर्माण करके, एलपीयू न केवल बदलाव के साथ तालमेल बिठा रहा है, बल्कि सीखने और काम के भविष्य को भी नया आकार देने में भी मदद कर रहा है।