Home Punjab जालंधर: राजीनामा AAP नेता निखिल अरोड़ा व कांग्रेसी पार्षद बंटी नीलकंठ में,...

जालंधर: राजीनामा AAP नेता निखिल अरोड़ा व कांग्रेसी पार्षद बंटी नीलकंठ में, उद्योगपति राजनीतिज्ञ की अहम भूमिका, प्रतिष्ठित CLUB में थी मीटिंग : सूत्र, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर में राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों अनुसार जानकारी मिली है कि AAP नेता निखिल अरोड़ा व कांग्रेसी पार्षद में राजीनामा हो गया है। दरअसल दोनो के बीच एक धार्मिक स्थल पर निजी समारोह से बाहर निकलते समय विवाद हुआ था और उसके पश्चात खूनी टकराव देखने को मिला था। जिसके पश्चात AAP नेता निखिल अरोड़ा के बयानों पर पार्षद बंटी नीलकंठ पर FIR दर्ज कर ली गई थी। जिसके पश्चात एक और बात निकल कर सामने आई है कि माननीय अदालत द्वारा इस केस में बंटी नीलकंठ को अंतरिम जमानत भी दे दी गई थी। इसी मामले में शहर के एक उद्योगपति राजनीतिज्ञ ने प्रतिष्ठित CLUB में दोनो की मीटिंग करवाई व राजीनामा करवाया। इस बारे AAP नेता निखिल अरोड़ा के बड़े भाई आतिश अरोड़ा ने कहा कि उनका ऐसा कोई राजीनामा नहीं हुआ है। ऐसे में आने वाले समय में इसकी अधिकारिक पुष्टि खुद-ब-खुद हो जाएगी क्यूंकि अगर राजीनामा हुआ होगा तो माननीय कोर्ट में उसकी कॉपी जरूर पेश की जाएगी ताकि FIR क्वाश की जा सके।