Home Education एलपीयू को दी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैकिंग फॉर इनोवेशन2025 में 109वां स्थान मिला

एलपीयू को दी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैकिंग फॉर इनोवेशन2025 में 109वां स्थान मिला

* एलपीयू को दी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैकिंग फॉर इनोवेशन-2025 में भारत की टॉप-5 यूनिवर्सिटी में स्थान मिला, जो आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बॉम्बे से आगे है।

* इंडस्ट्री एप्लीकेशन कैटेगिरी में, एलपीयू भारत में प्रथम और विश्व स्तर पर 16 वें स्थान पर रहा, जिससे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, आईआईटी दिल्ली, नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, पर्ड्यू यूनिवर्सिटी और जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी को पीछे छोड़ दिया।

जालंधर; एक शानदार ग्लोबल उपलब्धि के रूप में, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) को दी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैकिंग फॉर इनोवेशन-2025 में 109 वां स्थान मिला है। 87 देशों के हजारों यूनिवर्सिटी की भागीदारी के साथ, डब्ल्यूयूआरआई संस्थानों का मूल्यांकन न केवल एकेडमिक के आधार पर, बल्कि रियल वर्ल्ड इंपेक्ट के आधार पर भी करता है। यह उन यूनिवर्सिटी को मान्यता देता है जो इनोवेटिव एजुकेशन, क्रिएटिव समस्या-समाधान और मजबूत सामुदायिक जुड़ाव के माध्यम से सार्थक बदलाव ला रहे हैं।
एलपीयू ने ग्लोबल स्तर पर 109 वां और भारत में चौथा स्थान हासिल कर टोरंटो यूनिवर्सिटी, वाटरलू यूनिवर्सिटी, मैकगिल यूनिवर्सिटी, वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी, नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सांता बारबरा, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स, पर्ड्यू यूनिवर्सिटी, इंपीरियल कॉलेज लंदन, कॉर्नेल यूनिवर्सिटी, ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी, आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी मद्रास सहित कई ग्लोबल संस्थानों को पीछे छोड़ा है।
एलपीयू ने इंडस्ट्री एप्लीकेशन श्रेणी में ग्लोबल स्तर पर 16वां और भारत में पहला स्थान हासिल किया, जो वास्तविक दुनिया के बेहतर परिणाम देने के लिए डिज़ाइन की गई इंडस्ट्री एलाइंड एजुकेशन पर इसके मजबूत फोकस को दर्शाता है। एलपीयू ने नैतिक मूल्यों, नैतिक निर्णय लेने और छात्रों और शिक्षकों के बीच अखंडता को बढ़ावा देने की अपने वायदे को पूरा करते हुए नैतिकता और अखंडता श्रेणी में वैश्विक और भारत में पहला स्थान हासिल किया। यूनिवर्सिटी ने फंडिग फॉर सस्टेनेबिलिटी श्रेणी में 23वीं वैश्विक और भारत में दूसरा स्थान भी हासिल किया, जो संस्थागत नीतियों और निवेशों के माध्यम से लंबे समय तक पर्यावरणीय और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शता है।
इस शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए, डॉ. अशोक कुमार मित्तल, सांसद (राज्यसभा) और एलपीयू के फाउंडर चांसलर, ने कहा, “यह ग्लोबल मान्यता केवल एलपीयू की ही नहीं, बल्कि साहसिक, सार्थक और ग्लोबल तरीके से शिक्षा प्रदान करने में भारत की बढ़ती ताकत का भी प्रतीक है। एलपीयू में, हमारा मानना है कि इनोवेशनका रियल वर्ल्ड में इंम्पैक्ट होना चाहिए। चाहे वह टॉप इंडस्ट्री के साथ रणनीतिक सहयोग के माध्यम से हो जो एडुरेवोल्यूशन जैसी पहलों के माध्यम से हो, या नैतिक नेतृत्व और हैंड ऑन स्टूडेंट प्रोजेक्ट पर हमारा ध्यान केंद्रित हो, हमारा लक्ष्य एक यूनिवर्सिटी में ऐसा माहौल बनाना है जो समस्याओं का समाधान करे, समाज को आगे ले जाए और राष्ट्रीय प्रगति को गति दे।”
एलपीयू इनोवेशन और एंटरप्रिन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए छात्रों को बेहतर परिणाम वाले प्रोजेक्ट करने के लिए प्रेरित किया जाता है। डब्ल्यूयूआरआई 2025 की मान्यता एलपीयू की बढ़ती अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों की सूची में जुड़ती है और इसे एक ऐसी यूनिवर्सिटी के रूप में स्थापित करती है जो न केवल ग्लोबल स्तर पर हो रहे परिवर्तन के साथ मिल कर आगे बढ़ रही है, बल्कि सक्रिय रूप से नई दिशा भी बना रही है।