जालंधर; अपराध स्थल की जाँच और डिजिटल धोखाधड़ी का पता लगाने से लेकर पर्यावरणीय फोरेंसिक और जन स्वास्थ्य विश्लेषण तक, हाल के वर्षों में फोरेंसिक साइंस का दायरा काफ़ी बढ़ रहा है। स्किल्ड प्रोफेशनल्स की बढ़ती हुइ ग्लोबल माँग के अनुसार, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में फोरेंसिक साइंस प्रोग्राम को भविष्य की जरूरत और साइंटेफिक रूप से पूरी तरह तैयार किया गया है। वर्तमान में ग्रेजुएट, पोस्ट-ग्रेजुएट और डॉक्टरेट प्रोग्राम के लिए एडमिशन शुरू हैं।
एलपीयू का सिलेब्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप है और एक मज़बूत थ्यूरी को प्रैक्टिकल शिक्षा के साथ जोड़ता है। छात्र वर्चुअल फोरेंसिक लैब, नकली अपराध स्थल सिमुलेशन और बैलिस्टिक, विष विज्ञान, साइबर फोरेंसिक और डीएनए विश्लेषण के लिए बनी खास लैब के माध्यम से रियल वर्ल्ड का अनुभव प्राप्त करते हैं। कक्षा में सीखने के साथ प्रैक्टिकल स्किल्स को बेहतर करने पर ज़ोर दिया जाता है ताकि इंडस्ट्री के उपकरणों और तकनीकों में विद्यार्थी महारत हासिल कर सके।
एलपीयू का फोरेंसिक साइंस प्रोग्राम मज़बूत अकादमिक और एक्सपर्ट के मार्गदर्शन के साथ बना है, जिनका मुख्य ध्यान स्किल और इंडस्ट्री की भविष्य जरूरतों पर केंद्रित है। इस दृष्टिकोण का मार्गदर्शन जयपुर स्थित राज्य फोरेंसिक साइंस प्रयोगशाला के निदेशक डॉ. अजय शर्मा व अन्य कर रहे है। जिनकी नॉलेज एक ऐसे पाठ्यक्रम को आकार देने में मदद करता है जो न केवल वर्तमान के अनुसार है, बल्कि परिवर्तनकारी भी है। उनकी भागीदारी सुनिश्चित करती है कि छात्र आज और भविष्य की मुश्किल इन्वेस्टीगेशन और विश्लेषणात्मक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हों।
एलपीयू में फोरेंसिक विज्ञान विभाग की एचओडी डॉ. तेजस्वी पांडे ने कहा, “हमारे कार्यक्रम की ताकत अप्लाइड विज्ञान के प्रति इसकी प्रतिबद्धता में है। आज फोरेंसिक, साइबर सुरक्षा, फार्मास्यूटिकल्स, पर्यावरण निगरानी और आपदा प्रतिक्रिया के साथ जुड़ता जा रहा है। हम छात्रों को विभिन्न विषयों में सोचने और वैज्ञानिक ज्ञान को न्याय, सत्य और जनहित के लिए अनुकूलित करने के लिए प्रशिक्षित करते हैं।”
महावीर कैंसर संस्थान (पटना) और शर्लक इंस्टीट्यूट ऑफ फोरेंसिक साइंस (दिल्ली) जैसे संस्थानों के साथ रणनीतिक सहयोग छात्रों के लिए रिसर्च, इंटर्नशिप और फील्ड बेस्ट लर्निंग के अवसरों को और बढ़ाता है। डॉक्टरेट स्कॉलर्स ने एम्स, पीजीआई चंडीगढ़ और देश भर के विभिन्न सीएफएसएल और एफएसएल सहित शीर्ष केंद्रों के साथ भी काम किया है।
एलपीयू के पूर्व छात्र संगीत ए.के. ने कहा, “एलपीयू ने मुझे एक फोरेंसिक प्रोफेशनल के रूप में विकसित होने के लिए ट्रेनिंग, लैब का एक्सपीरियंस और मार्गदर्शन का सही मिश्रण दिया।” “यहाँ मिले प्रैक्टिकल अनुभव ने मेरे खोजी दृष्टिकोण को आकार दिया और मुझे केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में एक पद हासिल करने में मदद की।”
इस कार्यक्रम की सफलता इसके परिणामों में झलकती है। बढ़ती संख्या में छात्र यूजीसी-नेट, जेआरएफ, फैक्ट और फैक्ट प्लस जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएँ पास कर रहे हैं। पूर्व छात्रों को प्रमुख फोरेंसिक प्रयोगशालाओं, पंजाब पुलिस, एसआईएफएस और अमेज़न तथा साइंट टेक्नोलॉजीज सहित कॉर्पोरेट संगठनों में प्लेसमेंट मिला है। कई छात्र सिडनी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी, टीसाइड यूनिवर्सिटी (यूके) और स्ट्रैथक्लाइड यूनिवर्सिटी (स्कॉटलैंड) जैसे शीर्ष अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी में पढ़ाई भी कर रहे हैं। एडमिशन खुले है, इच्छुक विद्यार्थी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।