Home Education एलपीयू ने आरसीआई-मान्यता प्राप्त एम.ए. क्लिनिकल साइकोलॉजी प्रोग्राम शुरू किया, जिसके बाद...

एलपीयू ने आरसीआई-मान्यता प्राप्त एम.ए. क्लिनिकल साइकोलॉजी प्रोग्राम शुरू किया, जिसके बाद लाइसेंस प्राप्त प्रैक्टिस कर सकते है विद्यार्थी

जालंधर; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया (आरसीआई) द्वारा अनुमोदित एम.ए. क्लिनिकल साइकोलॉजी में एक नया प्रोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम शुरू किया है। इस दो वर्षीय प्रोग्राम के सिलेब्स को नए रेगुलेट्ररी स्टेंड्रस को पूरा करने और छात्रों को क्लीनिकल ट्रेनिंग से स्किल्ड करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे वे आरसीआई के साथ पंजीकृत लाइसेंस प्राप्त क्लीनिकल मनोवैज्ञानिक बन सकें और अस्पतालों, पुनर्वास केंद्रों और मान्यता प्राप्त संस्थानों में प्रैक्टिस करने के लिए योग्य बन सकें।
अभी सीमित संख्या के साथ सीटों के लिए एडमिशन शुरू हैं और जल्द ही बंद हो जाएंगी। उम्मीदवार एलपीयू एनईएसटी परीक्षा देकर आवेदन कर सकते हैं, जिसमें स्कॉलरशिप की योग्यता 70:30 मूल्यांकन के माध्यम से निर्धारित की जाती है। 70% एलपीयू एनईएसटी स्कोर के आधार पर और 30% इंटरव्यू के आधार पर।
इस कार्यक्रम को इसका क्लीनिकल अनुभव और हैंड ऑन लर्निंग; बाकी सब इंस्टीट्यूशन से अलग करता है। छात्र प्रोफेशनल मार्गदर्शन के तहत मिलकर अस्पतालों और पुनर्वास केंद्रों में फील्ड ट्रेनिंग करेगें। यह प्रैक्टिकल और नॉलेज एलपीयू की एडुरेवोल्यूशन को दर्शाता है, जहाँ वास्तविक दुनिया का अनुभव पारंपरिक, क्लास रूम शिक्षा से अलग होता है।
एलपीयू के सीनियर डीन और प्रोफेसर डॉ. पवित्र प्रकाश सिंह ने बताया कि, “कार्यक्रम को क्लीनिकल ट्रेनिंग के साथ विकसित किया गया है, जो यह सुनिश्चित करता है कि छात्र थयूरी नॉलेज के साथ-साथ प्रैक्टिल नॉलेज में महारत हासिल करें। इसका उद्देश्य ग्रेजुएट्स को इस क्षेत्र की जरूरत के लिए तैयार करना है, जो भारत में प्रोफेशनल्स मानसिक स्वास्थ्य अभ्यास के अनुसार है।”
यह पाठ्यक्रम उन लोगों के लिए एक मार्ग प्रदान करता है जो आरसीआई-लाइसेंस प्राप्त चिकित्सक बनना चाहते हैं। भारत में प्रशिक्षित क्लीनिकल मनोवैज्ञानिकों की बढ़ती मांग को देखते हुए, यह कार्यक्रम छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त साख और कठोर प्रशिक्षण के साथ मानसिक स्वास्थ्य पेशे में प्रवेश करने का अवसर प्रदान करता है। एलपीयू में एडमिशन शुरु है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।