



















योग दिवस 2025 की थीम ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हैलथ’ थी। योग दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने की । योग प्रशिक्षक सुश्री सोनल रल्हन के दिशा-निर्देशन में विभिन्न योग आसन किए गए। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन, 2 पंजाब (गर्ल्स) बटालियन एनसीसी, एनएसएस व स्पोर्ट्स विभाग के प्रतिनिधियों, छात्राओं, टीचिंग, नॉन टीचिंग व स्पोर्टिंग स्टाफ सदस्यों ने विभिन्न योग आसन किए। प्राचार्या डॉ. सरीन ने छात्राओं को अपने जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया । 2 पंजाब (गर्ल्स) बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल एम. एस. सहदेव ने भी छात्राओं को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डीन स्टूडेंट कौंसिल डॉ. उर्वशी मिश्रा, आर्मी विंग की एएनओ लेफ्टिनेंट सोनिया महेंद्रू, एनएसएस इंचार्ज डॉ. वीना अरोड़ा, स्पोर्ट्स विभाग से रमनदीप कौर, सुपरिटेंडेंट एडमिन रवि मैनी, टीचिंग व नॉन टीचिंग के सदस्य