Home Education जालंधर का नाम प्रो. सीएल कोछड़ के पोते विनायक कोछड़ ने किया...

जालंधर का नाम प्रो. सीएल कोछड़ के पोते विनायक कोछड़ ने किया रोशन, NEET में AIR 141 किया हासिल, पिता कुमार शिव कोछड़ (नोबल स्कूल) की खुशी का नहीं कोई ठिकाना, पढ़ें व देखें

बयूरो(गोलमाल न्यूज़): जालंधर के शिक्षा से संबंधित कोछड़ परिवार का तीसरी पीढ़ी ने भी सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। प्रो. सीएल कोछड़, जोकि DAVIET कालेज की स्थापना से लेकर बुलंदियों तक ले जाने वाले हैं और अव नोबल स्कूल चला रहे हैं, के पोते विनायक कोछड़ ने NEET के नतीजों में 638 अंक अर्जित कर AIR (आल इंडिया रैंक) 141 हासिल किया है। इसके साथ ही वह जालंधर शहर के टॉपर भी बन गए हैं। और विनायक कोछड़ ने जहाँ परिवार का सिर गर्व से ऊंचा किया है वहीं शहर का नाम भी रोशन किया है।गौरतलब है कि, विनायक कोछड़ के पिता कुमार शिव कोछड़ (मैनेजिंग डायरेक्टर, नोबल स्कूल) ने इसके लिए बहुत मेहनत की और सदैव अपने बेटे को सपोर्ट की। बातचीत दौरान उन्होंने बताया कि उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। वह अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर नेक इंसान बनाना चाहते हैं और जालंधर, पंजाब व भारत के विकास में योगदान देना चाहते हैं।

इस मौके पर विनायक कोछड़ ने बताया कि दादा जी व पिता जी से प्रेरणा लेकर माँ प्रो. आरती कोछड़ (असिस्टेंट प्रोफेसर, DAVIET) के मार्गदर्शन व दादी आशा रानी कोछड़ (गृहनी) के सानिध्य में पढ़ाई की जसीका नतीजा आज सभी के सामने है। उन्होंने इस समय दौरान उसे हर कदम समझाने के लिए बुआ डा. नीरू मल्होत्रा (अध्यापक, DAVIET) का भी धन्यवाद किया। उन्होंने अपने भाई कार्तिकेय कोछड़ का भी धन्यवाद किया, क्यूंकि जो गाइडेंस हमउम्र भाई-बहन दे सकते हैं, वह कोई नहीं दे सकता।