













जालंधर – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने फूल टाइम शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे माता-पिता के बच्चों का समर्थन करते हुए एक विशेष स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की है। यह फाइनेंशल साहयता विशेष रूप से मान्यता प्राप्त सरकारी या निजी स्कूलों, या सीबीएसई, आईसीएसई, राज्य बोर्ड, एनआईओएस, सीओबीएसई, या यूजीसी-मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी और कॉलेज संस्थानों में फूल टाइम कार्य कर रहे शिक्षकों, प्रिंसिपलों, प्रोफेसरों, शिक्षकों और प्रयोगशाला तकनीशियनों के बच्चों के लिए उपलब्ध है।