






इंटरनेशनल टी डे पर रेडियो मिर्ची 98.3 FM ने सोचा – इस बार कुछ हटके करना है!
तो मिर्ची के आरजे – पक पक दीपक, मिर्ची हीना, मिर्ची शुभम, मिर्ची उर्वी और मिर्ची पर्ल – निकले जालंधर की गलियों में, उस एक खास चाय वाले की तलाश में… जो बना सके मिर्ची वाली चाय और बन सके हमारा मिर्ची चाय वाला।
धूप में तपते हुए, नुक्कड़ से लेकर हर चाय की टपरी तक, हर कोना छान मारा – और आखिरकार मिल ही गया वो एक चायवाला, जिसकी चाय में थी ताजगी, मसाला, और मिर्ची का तड़का।
फिर क्या था! मिर्ची ने पूरे शहर में कर दिया ऐलान –
21 मई को #MirchiValiChai के साथ मनेगा टी डे, और हर कोई आकर पी सकता है ये स्पेशल चाय और अपनी मर्जी से ड्रॉपबॉक्स में donate कर सकता है।
इवेंट बना धमाकेदार!
लाइव सिंगिंग, झूमते लोग, गर्मागर्म चाय और दिल से निकली दुआएं – जालंधर के लोगों ने दिल खोलकर मस्ती भी की और donate भी किया।
दिन के अंत तक रेडियो मिर्ची ने लगभग ₹22,000 जमा किए, और ये पूरा पैसा उसी चाय टपरी को सजाने-संवारने में लगाया गया।
अब वो टपरी लगती है सबसे खूबसूरत, सबसे हटके – और, सबसे मिर्चीदार!
आप भी आइए और चखिए मिर्ची वाली चाय का असली स्वाद –
📍 Mirchi Chai Wala, Opposite Urban Estate Phase 2 Petrol Pump, Jalandhar
क्योंकि इस इंटरनेशनल टी डे पर मिर्ची ने सिर्फ चाय नहीं पी… मिर्ची ने चाय को एक मिशन बना दिया। ❤️☕🔥