













बयूरो: दोआबा की राजनीति में अहम भूमिका रखने वाले व वरिष्ठ कांग्रेसी युवा नेता अश्वन भल्ला लगातार कांग्रेस पार्टी को मजबूत करते हुए पंजाबियों के लिए जनहित कार्य करते दिखाई देते हैं। इसी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी हाई कमान ने अश्वन भल्ला को बड़ी जिम्मेवारी से नवाजा है। कांग्रेस पार्टी द्वारा अश्वन भल्ला को हल्का दसूहा का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। इस दी गई जिम्मेवारी पर अश्वन भल्ला ने कांग्रेस हाई कमान का जहाँ धन्यवाद किया वहीं इसको बढ़िया से निभाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए पंजाब के किसी भी कोने में हर संभव प्रयास करेंगे।