आज धार्मिक अवसरों में शामिल हो सकते हैं। समय पर काम पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। सहयोगियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। विदेश यात्रा होने की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में आपको महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। प्रेमी जन की भावनाओं का ध्यान रखें। रुके हुये काम पूरे होने से खुशी का अनुभव होगा।
वृषभ
आज लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताने को मिलेगा। लोग आपको ज्ञान देने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने में कठिनाई होगी। बच्चों के ऊपर नाराज हो सकते हैं। विवादों से आपको बचना चाहिये। बिना प्रमाण के बातें न करना अन्यथा आपका मजाक बनाया जा सकता है।
मिथुन
आज आपके कारोबार की स्थिति अनुकूल रहने वाली हैं। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। पर्यटन की योजना बनायेंगे। आपका लवर आपको कुछ उपहार दे सकता है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा।
कर्क
आज दफ्तर में आपका दबदबा कम होगा। किसी के बहकावे या उकसावे में आकर प्रतिक्रिया न दें। आप बेवजह गुस्सा कर सकते हैं। मन में विचारों की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण वस्तु के गुम होने की आशंका है। धन निवेश से पहले सलाह अवश्य ले लें।
सिंह
आज कारोबारी यात्राओं से अच्छा खासा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट रहेंगे। नये व्यापार की शुरुआत करने के लिये आज का दिन जबरदस्त है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आपका कोई बड़ा काम पूर्ण हो सकता है।
कन्या
आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों की स्थिति मजबूत होगी। शेयर मार्केट से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। आज आप सहकर्मियों से काफी प्रभावित रहेंगे। व्यापार की परेशानियों का हल निकलेगा। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता तय होने की सम्भावना है।
तुला
आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों व परिजनों के साथ तीर्थयात्रा की योजना बनायेंगे। विवाद का निपटारा करने के लिये समय ठीक है। आपकी संगत काफी अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके नये दोस्त बन सकते हैं। ऋण को चुकाने का प्रयास कर सकते हैं।
वृश्चिक
आज जीवनसाथी को समय नहीं दे पायेंगे। विवाहित महिलाओं को अपने मायके की चिन्ता हो सकती है। अपने लक्ष्य को लेकर चिन्तित रहेंगे। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी करीबी की वजह से दिक्कत में आ सकते हैं।
धनु
आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। व्यवसाय में बड़े अनुबन्ध होने की सम्भावना है। घर में मेहमानों का आगमन होने की संभावना है। अपरिचित व्यक्तियों से अधिक मेलमिलाप न करें। अपने ऊपर ज्यादा मानसिक दबाव न लें। परिवार में शुभ कार्य होगा।
मकर
आज नयी तकनीक सीख सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में अलगाव की भावना न उभरने दें। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर अनुभवी लोगों से सलाह लें। आपको धैर्य बनाये रखना चाहिये। किसी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। उच्चाधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति अनुकूल रहेगा।
कुंभ
आज पार्टनरशिप में कारोबार शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिये खरीदारी करेंगे। पूर्व के अनुभवों से सीखने को मिलेगा। बच्चों के भविष्य की चिन्ता हो सकती है। खानपान का ध्यान रखना चाहिये। ध्यान और मेडिटेशन करें। राजनीतिक लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है।
मीन
आज किसी की वजह से सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को दिक्कत हो सकती है। कुसंगति के कारण हानि होगी। अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। दोस्तों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। स्वभाव में स्वार्थीपन लाने से बचें। मन में किसी किसी से मुलाकात को लेकर संकोच रहेगा।