






बयूरो: भारत सरकार द्वारा वीरवार को सीमावर्ति राज्यों में मॉक ड्रिल के आदेश दिए थे लेकिन किन्ही कारणों के चलते उसको रद्द कर दिया गया था लेकिन अब नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है। जारी आदेश अनुसार अब 31 मई को उक्त मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। शनिवार को सीमावर्ति राज्य जम्मू & कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात व चंडीगढ़ के पाकिस्तान की सीमा (पश्चिमी) से लगते सभी जिलों में मॉक ड्रिल अधीन ब्लैकआउट से लेकर सायरन बजाए जाएंगे।
