Home Education प्रोमोशन की यूजीसी गाइडलाइन्स पर एचएमवी में लेक्चर का आयोजन

प्रोमोशन की यूजीसी गाइडलाइन्स पर एचएमवी में लेक्चर का आयोजन

हंस राज महिला महाविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सैल की ओर से यूजीसी गाइडलाइन्स पर कैस आधारित प्रमोशन पर लेक्चर का आयोजन किया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन इकोनामिक्स के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शालू बत्तरा उपस्थित थे। आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर ने उनका प्लांटर भेंट करके स्वागत किया। डॉ. शालू बत्तरा ने कैस के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की । उन्होंने इसकी एलिजिबिलिटी प्रक्रिया व विभिन्न चरणों की पूरी जानकारी दी। डॉ. बत्तरा ने कैस का उद्देश्य, फैकल्टी सदस्यों के प्रोमोशन में इसके महत्व पर बात की। प्रतिभागियों ने आवश्यक दस्तावेजों एवं
पूर्ण प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की। प्रतिभागियों ने डॉ. बत्तरा से सवाल भी पूछे तथा कैस पर जानकारी एकत्र की। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने आईक्यूएसी के प्रयासों को सराहा तथा
कहा कि प्रोमोशन प्राप्त करने के लिए कैस संबंधी सारी जानकारी का होना बहुत जरूरी है । आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।