Home Education द नोबेल स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन

द नोबेल स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन

द नोबेल स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी ऑफ स्टूडेंट्स काउंसिल सत्र 2025-26 का आयोजन किया गया। स्कूल की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल आदि गतिविधियों के अनुशासित और सफलतापूर्वक संचालन के लिए स्टूडेंट्स को विभिन्न पद देकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। स्कूल के चेयरमैन प्रो.सी.एल.कोछ़ड़ , स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर कुमार शिव कोछड़ , डायरेक्टर मैम सरोज शर्मा ,स्कूल के प्रिंसिपल रविंदर कौर और समूह स्टाफ इस सेरेमनी का हिस्सा बने। कार्यक्रम के अग्रिम भाग में काउंसिल मेंबर तथा हाउस कैप्टन के द्वारा मार्च पास्ट किया गया। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट करते हुए स्कूल के चेयरमैन सर को सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्र परिषद के प्रतिनिधियों को बैज व स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया और बच्चों को अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की शपथ दिलाई गई। इस इन्वेस्टिचर सेरेमनी में कुल 32 मैंबर्स चुने गए। इस सेरेमनी में बारहवीं कक्षा के आदित नागपाल को हेड ब्वाय, ग्यारहवीं कक्षा के तीर्थ सिंह को डिप्टी हेड ब्वाय और बारहवीं कक्षा की बलजोत कौर को हेड गर्ल , बारहवीं कक्षा की कोमलप्रीत कौर को डिप्टी हेड गर्ल के खिताब से सम्मानित किया गया। टैगोर हाउस में दसवीं कक्षा की रिद्धिमा को हाउस कैप्टन, ग्यारहवीं कक्षा के करणवीर सिंह गिल को वाइस कैप्टन,टेरेसा हाउस में ग्यारहवीं कक्षा के करणवीर सिंह को हाउस कैप्टन और बारहवीं कक्षा की कल्याणी को वाइस कैप्टन, सेन हाउस में बारहवीं कक्षा की मनमीत कौर को हाउस कैप्टन और नौवीं कक्षा का अभिजोत सिंह को वाइस कैप्टन, रमन हाउस में ग्यारहवीं कक्षा की तनवीर कौर को हाउस कैप्टन और दसवीं कक्षा के लक्ष्य को वाइस कैप्टन चुना गया। इसके इलावा सुखजोत सिंह ,पारसदीप सिंह, हरनूर कौर ,रीत भार्गव, किरनजोत कौर, अकालप्रीत कौर , गुरलीन कौर, मनप्रीत कौर, दमनदीप कौर, दिवांश खुल्लर, सुखदीप कौर, हरसुखमीत कौर ,परमजोत सिंह , नेहा ,सुखनीत कौर, रुद्र पुरी को अपने-अपने हाउस के प्रीफैकट चुना गया । समारोह के अंत में स्कूल के चेयरमैन सर ने छात्रसंघ के चुने गए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी, जोश और उत्साह से निभाने के लिए प्रेरित किया।