Home Punjab पंजाब & हरियाणा हाईकोर्ट तथा Elante मॉल को बम से उड़ाने की...

पंजाब & हरियाणा हाईकोर्ट तथा Elante मॉल को बम से उड़ाने की धमकी, पूरा परिसर करवाया गया खाली, पढ़ें व देखें

बयूरो : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट परिसर तथा चंडीगढ़ स्तिथ Elante मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट को एक ईमेल के जरिए धमकी दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट व मॉल परिसर और आसपास के इलाकों को खाली कराया जा रहा है। इस क्षेत्र में आमतौर पर भारी भीड़ रहती है, ऐसे में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा हुआ है। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जानकारी अनुसार हाईकोर्ट परिसर में सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सर्च ऑपरेशन चला। वहीं मॉल में एक संदिग्ध चीज मिलने पश्चात जब उसे बाहर लाया गया तो सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि यह मॉक ड्रिल थी।