Home National ‘पोर्न’ फिल्म देख रही थी पत्नी, सामने आ गई पति ‘सरकारी डॉक्टर’...

‘पोर्न’ फिल्म देख रही थी पत्नी, सामने आ गई पति ‘सरकारी डॉक्टर’ की ट्रांसजेंडर वाली अश्लील वीडियो, पढ़ें व देखें Indian मामला

बयूरो : उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति पर बेहद गंभीर और अजीबो-गरीब आरोप लगाए हैं। पत्नी का दावा है कि उसका पति सरकारी आवास में ट्रांसजेंडर के रूप में अश्लील वीडियो शूट करता है और उन्हें इंटरनेट पर पोर्न वेबसाइट्स पर अपलोड भी करता है।

यह मामला संत कबीरनगर जिले के खलीलाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात डॉ. वरुणेश दुबे से जुड़ा है। उनकी पत्नी का आरोप है कि वरुणेश को अश्लील वीडियो बनाने का शौक है और वह ये वीडियो अपने सरकारी आवास में ही शूट करते हैं। पत्नी का कहना है कि जब उन्हें इस बात का पता चला और उन्होंने इसका विरोध किया तो वरुणेश ने उनके साथ मारपीट भी की।

पत्नी ने बताया कि जब उन्होंने इस घटना की जानकारी अपने मायके में अपने पिता और भाई को दी तो वे वरुणेश के घर गए। वहां भी वरुणेश ने उनके साथ बदतमीजी की और मारपीट की। पीड़िता ने इसके बाद संत कबीरनगर के एसपी (पुलिस अधीक्षक) को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और डॉ. वरुणेश दुबे के सरकारी आवास को सीज कर दिया गया है।

इस बीच डॉ. वरुणेश दुबे ने भी पलटवार किया है। उन्होंने गोरखपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उनका कहना है कि उनके साले और ससुर ने उन पर हमला किया और उनके साथ मारपीट की। डॉ. दुबे का दावा है कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस अब इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। यह मामला अब पुलिस जांच का विषय बन गया है जिसमें दोनों पक्षों के आरोपों की सच्चाई सामने आने का इंतजार है।