Home Religious बुधवार कोई कीमती वस्तु गुम सकती है, मित्रों संग मतभेद संभव, प्रेम...

बुधवार कोई कीमती वस्तु गुम सकती है, मित्रों संग मतभेद संभव, प्रेम संबंधों को लेकर तनाव रहेगा, कानूनी मामलों में न फंसे, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

व्यापार में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक कार्यों में आप काफी सक्रिय रहेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे। आलस्य की वजह से काम में रुकावटें आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृषभ

दंपत्तियों के बीच सम्मान की भावना में वृद्धि होगी। वरिष्ठ जनों का सहयोग प्राप्त होगा। लोग आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी और इष्टमित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं।

मिथुन

आज काम के प्रति एकाग्र नहीं हो पा रहे हैं इसीलिये नवीन कार्य आरम्भ न करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर तनाव बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं में कमी आयेगी। कानूनी मामलों में आज आपको नहीं फँसना चाहिये। वाणी पर संयम रखें। तनाव रहेगा।

कर्क

कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को विशेष महत्व मिलेगा। मनोरञ्जन सम्बन्धी कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। रुके हुये सरकारी कार्य आज पूरे हो सकते हैं। उच्च अधिकारी आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। आपकी जीवनशैली में काफी सुधार आयेगा।

सिंह

आज धर्म-कर्म के प्रति आस्थावान रहेंगे। मधुमेह से पीड़ित जातकों को सेहत का ध्यान रखना चाहिये। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की आमदनी बढ़ सकती है।

कन्या

छात्रों को करियर के शानदार मौके मिल सकते हैं। जॉब इन्टरव्यू आदि में उत्तम सफलता मिल सकती हैं। व्यवसाय को बढ़ाने के लिये कुछ निवेशकों से जुड़ सकते हैं। जो भविष्य में आपके लिये लाभकारी सिद्ध होंगे। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

तुला

आज आपकी विचारधारा से कुछ लोग दूरी बना सकते हैं। आप सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। युवाओं को करियर में कई विकल्प मिल सकते हैं। खराब स्वास्थ्य के कारण बेचैनी महसूस हो सकता है। धन के मामले में आज दिन बेहतरीन रहेगा।

वृश्चिक

आज आपका मूड बहुत ही अच्छा रहेगा। घर में समय बिताने का प्रयास करेंगे। व्यापार में विस्तार करने की योजना बनायेंगे। मनोरंजन में रुचि लेंगे। परिवार में शुभ आयोजन हो सकते हैं।

धनु

आज किसी करीबी के चलते आकी समस्या बढ सकती है। बच्चों की देखभाल पर ध्यान दें। पुराने रोगों के कारण दिक्कत होगी। आवश्यक वस्तुयें गुम हो सकती हैं। लोग आपके सही कार्य का भी विरोध करेंगे। जोखिम भरे निवेश न करें।

मकर

आपकी सराहना होगी। किसी उत्सव को लेकर यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सरकारी कार्यों की उलझनें दूर होंगी। अपनी मेहनत और योग्यता पर विश्वास रखें। आपको नई सूचना मिलेगी।

कुंभ

दूसरों की बातों में नहीं आना चाहिए। महत्वपूर्ण वस्तुओं के गुम होने की सम्भावना है। धन को लेकर थोड़ी समस्या होगी। मित्रों के साथ वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना है। एसिडिटी से बचने के लिये खाने के दौरान संयम रखें।

मीन

आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परेशानियां दूर होंगी। नये घर का निर्माण कर सकते हैं। अच्छा महसूस करेंगे।