Home Religious मंगलवार बिना मांगे किसी को सलाह न दें, दाम्पत्य संबंधों में अनबन...

मंगलवार बिना मांगे किसी को सलाह न दें, दाम्पत्य संबंधों में अनबन संभव, बजट प्रभावित होगा, रियल एस्टेट में निवेश न करें, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद कम होंगे। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करेंगे। रोजगार के नये साधन उत्पन्न हो सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती हैं।

वृषभ

आज बजट प्रभावित हो सकता है। विद्यार्थियों को करियर को लेकर परेशानी हो सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में अनबन होने की आशंका है। बातचीत के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिये। कुछ मित्र आपके प्रति ईर्ष्या भाव रख सकते हैं।

मिथुन

आज सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। प्रेमी जन के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। किसी कष्ट का सामना कर सकते हैं।

कर्क

आज निवेश कर सकते हैं। आपकी कार्यशैली से लोग काफी प्रभावित होने वाले हैं। परोपकार में धन खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका काफी अच्छा प्रदर्शन रहेगा। जीवनसाथी से आपको प्रेरणा मिलेगी। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर सक्रिय रहेंगे।

सिंह

निजी बातें बाहरी लोगों से शेयर न करें। रियल एस्टेट में बड़ा निवेश करने से बचें। व्यापार में लक्ष्यों को समय पर प्राप्त कर लेंगे। घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। आज आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं।

कन्या

आज यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। अपनी भावनाओं को सबके समक्ष व्यक्त न करें। घर में अप्रिय व्यक्तियों का आगमन हो सकता है। बदहज़मी के कारण लीवर में परेशानी होने की सम्भावना है।

तुला

आज आर्थिक स्थिति को लेकर सन्तुष्ट रहेंगे। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। बड़े व्यवसायिक अनुबन्ध हो सकते हैं। ज्ञान अर्जित करने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी।

वृश्चिक

आज बीमार लोगों को दवाई सेवन को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिये। साहित्य और कला में स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। आज कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा।

धनु

आज खुद को अनुशासित रखें। प्रेम सम्बन्धों में धन को लेकर विवाद हो सकता है। पढ़ाई में मेहनत को लेकर परेशानी होगी। बुद्धिमानी के कारण समाज में यश प्राप्त करेंगे। विवाहेतर सम्बन्धों से आपको बचना चाहिये। अनावश्यक दिक्कत से घिर सकते हैं।

मकर

आज वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। वैवाहिक जीवन में टकराव हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। गैर कानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिये। घर में नकारात्मकता हावी रहेगी। हल्का भोजन ग्रहण करें। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।

कुंभ

आज लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक परेशानियों का निराकरण हो सकता है। घर का वातावरण सुखद रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलेगा। आय के नये स्तोत्र बन सकते हैं। सभी काम सुचारू रूप से पूर्ण होंगे।

मीन

आज धन की कमी के कारण काम रुक सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। धार्मिक स्थल में पर्यटन के लिये जा सकते हैं। कारोबार के लिये समय निकालना पड़ेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा होगा।