आज आज आपको क्षमता से अधिक काम करना पड़ सकता है। नकारात्मक लोगों के कारण लक्ष्य से भ्रमित हो सकते हैं। राजनीति वाले मुद्दों से दूरी बनाकर रखें। खानपान में नियंत्रण सेहत के लिए हितकर होगा। सन्तुलित आहार रखने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी कमजोरी का कुछ लोग लाभ उठा सकते हैं। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
वृषभ
आज समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। जॉब में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नयी तकनीक का प्रयोग करेंगे। पुश्तैनी कारोबार को बढ़ाने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। शुभ कार्यों में धन खर्च करना चाहिये।
मिथुन
आज जीवनसाथी और परिजनों की सलाह आपके लिये काफी अनुकूल रहने वाली है। देवस्थल की यात्रा हो सकती है। गृहस्थ जीवन का भरपूर आनन्द लेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अध्ययन में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
कर्क
आज कार्यक्षेत्र के अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। तनाव की स्थिति दूर होगी। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। यात्रा का आनन्द ले सकते हैं। दोस्तों के साथ खुशियों के पलों का आनन्द उठायेंगे।
सिंह
आज घर में अशान्ति रहेगी। अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेकर काम करना उचित होगा। परिजनों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। महिलाओं को गृहकार्यों में कुछ बोरियत सी महसूस होगी। पुरानी बातों के कारण तनाव हो सकता है। आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
कन्या
आज कारोबार में अपने कौशल का परिचय देंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन अत्यन्त अनुकूल है। सन्तान के व्यवहार से आनन्दित रहेंगे। उच्च अधिकारी आपको पदोन्नति दे सकते हैं। नया कारोबार शुरू करने का विचार बना सकते हैं। घर में सुख और शान्ति का वातावरण रहेगा।
तुला
आज कुछ विशेष कार्यों में बिजी रहेंगे। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के प्रयास में लगे रहेंगे। आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। अचल सम्पत्ति को लेकर कोई निर्णय न लें। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें। शाम के समय परिजनों के साथ अच्छा मय बितायेंगे।
वृश्चिक
आज पारिवारिक रिश्ते और भी मजबूत होंगे। छात्रों को मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह का लाभ उठायेंगे। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध मधुर होंगे। विदेश में जॉब का प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है।
धनु
आज आयात-निर्यात के व्यवसाय में उत्तम लाभ मिलेंगे। तनावपूर्ण स्थिति से अपने आपको दूर रखें। अत्यधिक कार्यभार के कारण थोड़ी परेशानी होगी। छात्रों को पढ़ाई में अवरोध का सामना करना पड़ेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें।
मकर
आज परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। बड़े भाइयों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। आपके भीतर आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार होगा। लव लाइफ अत्यन्त आनन्ददायक रहेगी। नयी योजनाओं में धन का निवेश कर सकते हैं।
कुंभ
अपनी वाणी में संयम अवश्य रखें। युवाओं में करियर को लेकर उत्साह रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अमल अवश्य करें। आज अपने मन की आवाज सुनें और वैसा ही करें। रुकी हुई रकम आपको मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
मीन
आज आपकी प्रशंसा होगी। विवादित मुद्दों को हल कर सकते हैं। प्रेमियों का दिन अच्छा रहेगा।माता-पिता उत्साहवर्धन करेंगे। मेहनत के बल पर काम में सफलता मिलेगी। बच्चों की सफलता से गर्व की अनुभूति होगी। काम की अधिकता के कारण तनाव बढ़ सकता है।